29 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश ने 'शोक' में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया 'अनूठा उदाहरण'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश ने ‘शोक’ में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया ‘अनूठा उदाहरण’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने जनसेवा के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का अद्भुत उदाहरण पेश करते हुए एक बार फिर जनता के दिलों में जगह बना ली है। चार मार्च को अपने परिवार में सगी चाची के अप्रत्याशित निधन के बावजूद भी विधायक द्विवेदी ने शुक्रवार को निर्धारित समय पर जनता दरबार लगाकर जनसमस्याओं को सुनने और उनके निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई की।

विधायक प्रकाश ने 'शोक' में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया 'अनूठा उदाहरण'

घर में शोक का माहौल होने के बावजूद विधायक ने अपने कर्तव्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाई। सुबह से ही आम जन अपनी समस्याओं को लेकर खुरहंड स्थित उनके आवास पर पहुंचने लगे। विधायक द्विवेदी ने बिना किसी देरी के जनता दरबार शुरू कर दिया और आवेदकों की समस्याओं को ध्यान से सुना।

विधायक प्रकाश ने 'शोक' में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया 'अनूठा उदाहरण'

हर मामले को गहनता से समझते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर सीधे वार्ता की और त्वरित निराकरण के निर्देश जारी किए। उनके इस निर्णय ने न केवल आवेदकों के चेहरे पर राहत की लकीर ला दी, बल्कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनके व्यक्तित्व की भी सराहना की गई।

विधायक प्रकाश ने 'शोक' में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया 'अनूठा उदाहरण'

विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि जनता दरबार के दौरान विधायक ने होली के शुभ अवसर पर आए फरियादियों को मिठाइयों का उपहार भी दिया। यह छोटा सा इशारा भी जनता को खास महसूस कराने में काफी अहम साबित हुआ।

विधायक प्रकाश ने 'शोक' में भी सुनी जनसमस्यायें : पेश किया 'अनूठा उदाहरण'

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के इस कदम ने न केवल जनता के बीच उनकी सकारात्मक छवि को और गहरा किया है, बल्कि प्रशासनिक जवाबदेही और जनसेवा के महत्व को भी रेखांकित किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चुनाव में शराब की जंबो छलांग : देशी -विदेशी में घमासान : 40 करोड़ की बिक्री !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड की धरती पर खेती की नई तस्वीर बनाने का कार्य शुरू : बदलेगी तकदीर

City News Uttar Pradesh

एमपी के “बालू सिंडिकेट का यूपी के बांदा पर कब्जा”: सरवई सेंटर से “चल रहा सिस्टम”

City News Uttar Pradesh

खबर का असर: एसडीएम द्वारा कान्हा गौशाला का निरीक्षण, ई.ओ औऱ कर्मियों को फटकार

City News Uttar Pradesh

बलिया में अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा सियासी तंज: चुनाव में हार देखकर मोदी की लड़खड़ाई ज़ुबान

City News Uttar Pradesh

आनंदम् सिटी घोटाला: प्लॉट के सपने दिखा 25 करोड़ की हैरत अंगेज ठगी ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़