27.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस
उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस पर रविवार को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिला कार्यालय को भगवा ध्वजों, फूलों और पोस्टरों से सजाकर पर्व जैसा माहौल बना दिया गया। इस मौके पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा के सदस्य शामिल हुए।

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसे भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने किया। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भाजपा आज जिस मुकाम पर है, वह कार्यकर्ताओं के समर्पण और पार्टी की राष्ट्रभक्ति नीति का परिणाम है। भाजपा ने हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ को प्राथमिकता दी है और सेवा ही हमारा संकल्प है।

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को अपने घरों पर पार्टी का ध्वज लगाने, बूथ स्तर पर बैठकों का आयोजन करने और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।

भाजपा कार्यालय में उत्सव: सेवा, संगठन और संकल्प के साथ मनाया स्थापना दिवस

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अलावा कई वरिष्ठ नेता संतोष गुप्ता, लवलेस सिंह, अशोक त्रिपाठी जीतू,जिला महामंत्री, युवा मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा की पदाधिकारी और अन्य संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि के अलावा पालिका अध्यक्ष मालती बासू एवं उनके प्रतिनिधि अंकित गुप्ता मौजूद रहे। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मज़बूती से आगे बढ़ाया जाएगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

रामनवमी पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्वच्छता पर करोड़ों खर्च: फिर भी गांवों में कूड़े की सरकार, अफसरों की शह पर खेल !

City News Uttar Pradesh

बांदा : अनियंत्रित बस गड्ढे में गिरी, हादसे में 18 लोग हुए घायल, चालक के नशे में होने की चर्चा …

City News Uttar Pradesh

गेहूं की खरीद धीमी : आठ केंद्रों में अभी सन्नाटा, नहीं हो पायी खरीद

छात्रा पर धड़का गुरुजी का दिल: मोबाइल पर भेजे लगा अश्लील संदेश, मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

सपा मुखिया अखिलेश की ‘सांसद पति शिवशंकर’ को ‘फटकार’ ! भाजपा से ‘गलबहियां’ नहीं बर्दाश्त ?

City News Uttar Pradesh Desk

चकबंदी प्रक्रिया को लेकर प्रशासन सतर्क: किसानों से मांगा सहयोग

ब्रेकिंग न्यूज़