City News Uttar Pradesh
श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब
उत्तर प्रदेश

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। रामनवमी पर रविवार को शहर राममय हो उठा। हर ओर भगवा रंग की बयार बही। जय श्रीराम के नारों से आसमान गूंज उठा। भव्य शोभा यात्रा और जुलूस ने शहर की सड़कों को एक बार फिर भक्ति और आस्था के रंग में रंग दिया।

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

रामनवमी की पूर्व संध्या से ही शहर की तैयारियों ने उत्सव का रूप ले लिया था, और मुख्य दिन की शुरुआत भव्य शोभा यात्रा से हुई। रामलीला मैदान से शुरू हुए जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सिर पर भगवा पगड़ी एवं पट्टियाँ, हाथों में केसरिया झंडे और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ श्रद्धालु सड़कों पर उमड़ पड़े।

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

शोभा यात्रा में सदर विधायक प्रकाश दिवेदी और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। दोनों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए आयोजन को और अधिक गरिमा प्रदान की। अंकित ने कहा कि “हर वर्ष की तरह इस बार भी भगवान श्रीराम की दिव्य झांकियों के साथ जनमानस की श्रद्धा देखते ही बनती है।”

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

पूरे जुलूस मार्ग को सजाया गया था। जगह-जगह फूलों की वर्षा, लंगर सेवा, और झांकियों की सजावट ने इस आयोजन को भव्य बना दिया। राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं। डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

श्रीराम के जयघोष से गूंजा बांदा: भव्य शोभा यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

यात्रा के मार्ग में व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह लंगर, शरबत और फल वितरण कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। फूलों की वर्षा और आतिशबाजी ने माहौल को और भी रमणीय बना दिया। शोभा यात्रा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस बल, पीएसी, महिला पुलिस और होमगार्ड्स की भारी तैनाती की गई। साथ ही ड्रोन कैमरे से पूरे रूट की निगरानी की गई। प्रशासन की सक्रियता से आयोजन शांति और सौहार्द्र के साथ संपन्न हुआ।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

रामनवमी पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं॥ विज्ञापन

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाबा साहब के सम्मान में भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन: कांग्रेस पर जमकर बरसे नेता

City News Uttar Pradesh

बेटी ने पिता पर लगाया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप, पत्नी की मौत के बाद से पुत्री पर थी गंदी नजर …

City News Uttar Pradesh

बांदा में महिला आरक्षी से दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप

बांदा: सूअर का शिकार करनें में मध्य प्रदेश के शिकारी गिरफ्तार, बम से करते थे शिकार।

City News Uttar Pradesh

बाजार में धड़ल्‍ले से ब‍िक रहे नकली अंडे: सेहत हो रही है खराब

बांदा बना अफसरशाही का ‘लूट मॉडल’: योजनाओं की हकीकत ढेर ! सिस्टम बेलगाम !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़