City News Uttar Pradesh
सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल
उत्तर प्रदेश

सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सरकार को धोखा देकर सम्मान पाने में कर्मचारी और व्यापारी चारसौबीसी का इतिहास लिखा। अब जांच में पोल खुली तो हड़कंप है। नोटिस जारी हो गई है।


अब खबर समझिये। किसान सम्मान निधि पाने के लिए दो हजार से ज्यादा सरकारी कर्मचारी और व्यापारी किसान बन गए। जांच में अपात्र पाए जाने के बाद कृषि विभाग ने 2,103 किसानों को रिकवरी जारी की। लेकिन, अभी तक 120 लोगों ने वापसी की है। कृषि विभाग ने मय ब्याज वसूली की चेतावनी दी है।

सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल
Employees and businessmen gained respect by cheating the government: open poll

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरू की थी। वास्तविक किसानों को हर वर्ष तीन किस्तों में छह हजार रुपये उनके खातों में भेजे जा रहे हैं। जिले में इस योजना का लाभ दो लाख 64 हजार से ज्यादा किसान उठा रहे हैं। शासन को शिकायतें पहुंची कि बहुत से लोग जो आयकर दाता हैं, फर्जी तरीके से किसान बनकर पैसा ले रहे हैं। शासन के निर्देश पर कृषि विभाग ने ऐसे अपात्र किसानों की जांच कराई।

सरकार को धोखा देकर कर्मचारियों व व्यापारियों नें हासिल किया सम्मान: खुली पोल
Employees and businessmen gained respect by cheating the government: open poll

जांच में 3103 ऐसे किसान सामने आए। व्यापार और नौकरी के जरिए हर माह लाखों रुपये कमा रहे हैं। खेती किसानी भी किए हैं। उप कृषि निदेशक ने अपात्र 2,103 किसानों को मई में नोटिस जारी की थी। चेतावनी दी गई थी कि सम्मान निधि का जो तीन वर्षों से पैसा ले रहे हैं, उसे तत्काल वापस करें। लेकिन, अभी 1,983 किसान ऐसे हैं जो आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। अपात्र किसान करीब 60-60 किस्ते ले चुके हैं। इस तरह करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगा दिया गया।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

रामनाम से गूंजा चित्रकूट: 53 वें पांच दिवसीय रामायण मेले का ऐतिहासिक समापन

City News Uttar Pradesh

बांदा में अद्भुत: श्रापित पहाड़ पर नवरात्र में आती हैं विंध्यवासिनी !

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य सिस्टम आईसीयू में: डायरिया-बुखार से त्राहिमाम, अस्पताल बेहाल, मरीज बेहिसाब

City News Uttar Pradesh

शिक्षक की ट्रक की चपेट में आकर हुई मौत : परिवार में कोहराम

हैरान करने वाली खबर : युवती नें खांसी के सीरप के धोखे पी लिया कीट नाशक

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: हर घर नल योजना नें लाखों लोगों की बदल दी है जिंदगी

ब्रेकिंग न्यूज़