28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान
उत्तर प्रदेश

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। “बिन हरि कृपा मिले नहीं संता” । कुछ ऐसी ही कृपा इस पिछड़े जिले में हुई हैं। बांदा जिला पूरे देश में दूसरा स्थान हासिल कर गौरान्वित होगा।

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान
Saint’s anniversary grace: Banda will achieve second place of development in the country

यह उपलब्धि स्वामी अवधूत महाराज की इस जिले की कर्मभूमि सिमौनी धाम को नई उपलब्धि हासिल होने के आसार हैं। यहां संक्रामक रोगों से संबंधित बीएस-4 प्रयोगशाला निर्माण की तैयारी है। खास बात यह है कि यह प्रयोगशाला देश के दूसरे नंबर की होगी।

पिछले सप्ताह दिल्ली से आई तीन सदस्यीय टीम ने सिमौनी धाम के पास स्थित जमीन का जायजा लिया। स्वामी अवधूत महाराज ने अपनी 100 बीघा जमीन इसके लिए दी है। इसमें संक्रामक रोग प्रयोगशाला और अनुसंधान केंद्र बनेगा। साथ ही अस्पताल भी बनेगा। टीम के सदस्य डिप्टी डायरेक्टर डा. सौरभ गोयल ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप यहां देश का दूसरे नबंर की बीएस-4 प्रयोगशाला व केंद्रीय संसाधन रोग संस्थान खोला जाना हैं।

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान
Saint’s anniversary grace: Banda will achieve second place of development in the country

जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके बनने से क्षेत्र का चतुर्मुखी विकास होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। टीम ने जमीन का बारीकी से निरीक्षण किया। अरुण चौहान, अभय कुमार शर्मा सहित स्थानीय अधिकारियों में तहसीलदार अजय कुमार कटियार आदि मौजूद रहे।

संत की बरसी कृपा : बांदा देश में हासिल करेगा विकास का दूसरा स्थान
Saint’s anniversary grace: Banda will achieve second place of development in the country

टीम अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी। गौरतलब है कि दो वर्ष पूर्व सिमौनी धाम मेला में आए तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह ने भी यह जमीन देखी थी और यहां प्रयोगशाला स्थापित कराने का भरोसा दिया था। जो साकार होने के पथ पर है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेसिक शिक्षा गर्दिशों कें दौर में: डीएम दुर्गा शक्ति नें मांगा स्पष्टीकरण

City News Uttar Pradesh

अभागा बांदा यहां कर्ज की फांसी, बेरोजगारी की डायन, पलायन की मजबूरी एवं सांस लेना गुनाह ?

City News Uttar Pradesh Desk

सावधानी हटते ही घटी दुर्घटना : तीन की हो गई मौत

Banda- तिहरा हत्या कांड:पुलिस चला रही अंधेरे में तीर, कुर्की संभव

City News Uttar Pradesh

Banda : बांदा सदर विधायक प्रकाश कोरोना पाजटिव, हुये होम आइसोलेट …

बेरोजगारी ने ली जान: आर्थिक तंगी से परेशान आउटसोर्सिंग कर्मचारी ने की आत्महत्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़