City News Uttar Pradesh
डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर
उत्तर प्रदेश

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में गंभीर अस्वस्थता से कराह रहा बाहुबली मुख्तार की हालात बुधवार को फिर बिगड़ी तो कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। पेट दर्द और मौसम ना होने की शिकायत उत्पन्न हो गई। जिला अस्पताल से फिजिशियन और सर्जन को बुलाये गये। एनिमा लगाया गया जिसके बाद उसे फौरी राहत मिल सकी।

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर
Don Mukhtar’s health deteriorated again: There was a commotion in the jail, doctors were called.

मंडल कारागार की तन्हाई बैरक में बंद मुख्तार अंसारी को इससे पहले रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को भर्ती कराया गया था।14 घंटे आईसीयू में रखकर इलाज किया गया। इसके बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुधवार सुबह उसे फिर दिक्कत हुई। दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे तक पेट में दर्द और फूलने से माफिया दर्द में कराहता रहा।

डान मुख्तार की फिर बिगड़ी तबियत : जेल में मची खलबली, बुलाये गये डाक्टर
Don Mukhtar’s health deteriorated again: There was a commotion in the jail, doctors were called.

कारागार प्रशासन ने जिला अस्पताल से फिजिशियन डॉक्टर हितेश पटेल और सर्जन डॉक्टर अदिति श्रीवास्तव को बुलाया। दोनों डॉक्टर कारागार पहुंचे और माफिया का चेकअप किया। दवाई देने के बाद मुख्तार को आराम महसूस हुआ । डाक्टर अदिति ने बताया कि मुख्तार को पेट में दर्द और फूलने की शिकायत है। मोशन नहीं हो रहा था। उसे एनिमा लगाया गया। जिसके बाद आराम मिला। खाने में खिचड़ी दही और पपीता खाने की सलाह दी गई है। डॉक्टर के मुताबिक हफ्ते भर तक दोपहर 1 बजे रुटीन चेकअप हो जाएगी। मुख्तार ने कमजोरी महसूस होने की बात बताई है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अनुराग सतर्क : रामनवमी और रमजान में व्यवस्था रहे दुरस्त !

City News Uttar Pradesh

आयुक्त बालकृष्ण योजनाओं की शिथिलता पर गरजे और बरसे

डीएम आनंद पहुंचे अस्पताल : मची अफरा तफरी, देखा आक्सीजन प्लांट …

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

बीमा कंपनियां “माला माल”: पालसी धारक होते “बर्बाद”, कौन समझें “दिल का हाल” ?

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता “रेत के महल” की तरह ढ़ेर

ब्रेकिंग न्यूज़