City News Uttar Pradesh
यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ
उत्तर प्रदेशदेश विदेशराजनीति

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: यूपी के 17 नगर निगमों के नतीजे आ गए हैं। सभी सीटों पर भाजपा ने क्लीन स्वीप किया है। प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, लखनऊ, मथुरा-वृंदावन और आगरा में 1 लाख से ज्यादा अंदर से विपक्ष को हराया है। सपा, बसपा और कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। शाहजहांपुर को भाजपा का पहला मेयर मिला है। कानपुर नगर निगम में भाजपा की मेयर कैंडिडेट प्रमिला पांडेय दूसरी बार मेयर बनी हैं। उन्होंने करीब 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है।

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ
BJP captures all 17 corporation seats in UP: SP-BSP’s sweep

लखनऊ में भाजपा की सुषमा खर्कवाल ने सपा की वंदना मिश्रा को 204161 वोट से हराया है। गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल ने 2.87 लाख वोटों से जीत दर्ज की है। प्रयागराज में भाजपा के उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को मात दी है। अजय कुमार को 1 लाख 62 हजार 42 मत मिले। यहां कुल 494344 वोट पड़े थे।

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ
BJP captures all 17 corporation seats in UP: SP-BSP’s sweep

– सभी 17 निगमों में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

आगरा में भाजपा की मेयर प्रत्याशी हेमलता दिवाकर जीत गईं हैं। बसपा प्रत्याशी डॉ. लता वाल्मीकि को हराया है। मेरठ में भाजपा मेयर प्रत्याशी हरिकांत अहलूवालिया ने जीत दर्ज की है। हरिकांत ने सपा की सीमा को हराया है। मुरादाबाद से बीजेपी के विनोद अग्रवाल जीत गए हैं। उन्हें 1,21,415 वोट मिले हैं। 3589 वोटों से कांग्रेस के हाजी रिजवान कुरैशी को हराया है। लखनऊ में भाजपा मेयर प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल जीत गईं हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा को हराया है। प्रयागराज में बीजेपी प्रत्याशी उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी 1 लाख 29 हजार 394 मतों से सपा प्रत्याशी अजय कुमार श्रीवास्तव को हराया है। अजय कुमार को 1 लाख 62 हजार 42 मत मिले। यहां कुल 494344 वोट पड़े थे।

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ
BJP captures all 17 corporation seats in UP: SP-BSP’s sweep

गाजियाबाद से भाजपा मेयर प्रत्याशी सुनीता दयाल 2 लाख 87 हजार वोटों से जीत गई हैं। अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रशांत सिंघल की जीत। सिंघल को 60902 वोट मिले हैं। समर्थकों ने जय जय श्री राम और वंदे मातरम के नारे लगाए।
कानपुर में भाजपा प्रत्याशी प्रमिला पांडे ने सपा की वंदना वाजपेई को हरा दिया है।

फिरोजाबाद में भाजपा प्रत्याशी कामिनी राठौर ने सपा प्रत्याशी मशरूम फातिमा को 26961 वोटों से हरा दिया है। बरेली महापौर सीट पर डॉ. उमेश गौतम दूसरी बार भाजपा के मेयर चुने गए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर को हरा दिया है। शाहजहांपुर से भाजपा प्रत्याशी अर्चना वर्मा 30256 वोट से जीत गई हैं। अर्चना को 80740 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 50484, सपा को 20144 और बसपा को 5573 वोट मिले हैं।

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ
BJP captures all 17 corporation seats in UP: SP-BSP’s sweep

गोरखपुर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने 67,026 वोटों से सपा प्रत्याशी काजल निषाद को हरा दिया है। मंगलेश श्रीवास्तव को 2,14,983 और काजल निषाद को 1,47,957 वोट मिले हैं। झांसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी बिहारीलाल ने 80 हजार से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के अरविंद कुमार बबलू हैं। अयोध्या में भाजपा प्रत्याशी गिरिश पति तिवारी ने सपा को हराया है। मथुरा से भाजपा मेयर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल जीत गए हैं। दूसरे नंबर पर सपा रही। वाराणसी में भाजपा के मेयर प्रत्याशी अशोक तिवारी ने जीत हासिल की है। अशोक तिवारी ने सपा के ओमप्रकाश सिंह को बड़े अंतर से हराया है। सहारनपुर में भाजपा के डॉ. अजय सिंह ने बसपा की खदीजा मसूद को 8850 वोटों से हराया है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

यूपी की सभी 17 निगम की सीटों पर भाजपा का कब्‍जा : सपा-बसपा का हुआ सूपड़ा साफ

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम के छापे में ‘स्वास्थ्य तंत्र’ की खुली कलई: नर्सों पर गिरी गाज, कहा- लापरवाही नहीं बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर सरकार की बोलती करेंगे ‘बंद’: मानसून सत्र में सरकार से लेंगे हिसाब !

City News Uttar Pradesh Desk

अंकित गुप्ता ने सफाई अभियान को दी रफ्तार: बांदा में “डे-नाइट” सफाई व्यवस्था लागू

आबकारी निरीक्षक ने केन नदी के तटवर्ती कई गांवों में दी दबिश, अवैध शराब बनाने की सामग्री हुई बरामद

बांदा-टांडा मार्ग के जर्जर सड़क पर लिए जा रहे टोल टैक्स का विरोध, पहले चालू हो बाईपास फिर वसूला जाए टोल…

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश के आवास पर चटकी लाठियां : ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमा दिवारी नृत्य

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़