City News Uttar Pradesh
जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
उत्तर प्रदेश

जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के मरझा गांव के ग्राम सभा के जंगलों में रविवार की दोपहर को अचानक से भीषड आग लग गई।ग्रामीणों ने देखा तो तुंरत फायर ब्रिगेड को अवगत करवा कर पैलानी पुलिस को जानकारी देकर आग में काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर तुंरत ही फायर ब्रिगेड गांव तक पहुँची लेकिन उनकी गाड़ी मौके तक नही पहुँच पाई। वही पैलानी पुलिस भी मौके पर पहुँच गई थी। पैलानी पुलिस,फायर ब्रिगेड के जवान एवं ग्रामीणों ने अथक प्रयास करके आग में काबू पा लिया।

जंगलों में लगी भीषड आग : बड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
Massive fire in the forests: After a lot of effort, the villagers got the fire under control

पैलानी थाना प्रभारी नंन्दराम प्रजापति ने बताया कि आग से काफी मात्रा में पेड़ पौधे जल गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने की वजह पता नही चल पाई है। इसी प्रकार पैलानी क्षेत्र के अन्तर्गत कालेश्वर मंदिर के पास सड़क किनारे लगे पेड़ों में अचानक ही आग लगी गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आस-पास के लोगों ने पुलिस न दमकल को सूचना दी। सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने बुमुश्किल आग पर काबू पाया। वहीं इस भीषण आग की चपेट में आकर एक मवेशी जलकर पूरी तरह खाक हो गया।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

राजनीति ने बदला रुख: राहुल गांधी की सोच से प्रेरित, दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

City News Uttar Pradesh

नाव दुर्घटना : विधायक प्रकाश नें मंत्री के साथ लिया राहत का जायजा, मृतकों की संख्या 11 हुई

दर्दनाक हादसा : दोस्तों के साथ नहाने गए भाइयों की तालाब में डूबकर मौत, मचा कोहराम

यादव समाज की हुई बैठक : निष्कर्ष निकला “हाथी मेरा साथी”

City News Uttar Pradesh

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ‘रफ्तार’ पर ‘लगाम’: खामियों का ‘पहाड़’ जस का तस, हालत ‘डेंजर’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़