26.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास
उत्तर प्रदेश

बांदा : शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी समारोह में जेवर और नकदी चोरी की कई घटनाएं समाने आईं हैं और अब चोरों की नीयत अब व्यवहार की रकम पर भी खराब होने लगी है। ऐसी ही एक घटना बांदा के मैरिज हाल में सामने आई है। यहां व्यवहार काउंटर से पौने तीन लाख की नकदी व कीमती सामान चोरों ने पार कर दिया तो बरातियों व घरातियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और चोर की पहचान का प्रयास किया।

शादी में व्यवहार काउंटर से 2.80 लाख रुपये उड़ा ले गया चोर, पुलिस विवाह समारोह की फुटेज से पहचान का कर रही प्रयास
The thief took away Rs 2.80 lakh from the transaction counter at the wedding, police are trying to identify the footage from the wedding ceremony

तिंदवारी कस्बा निवासी अशोक गुप्ता की बेटी की शहर के बबेरू रोड स्थित मैरिज हाल में भरूआ से बरात आई थी। वहां बरातियों व घरातियों के लिए जहां एक तरफ खाना पीना शुरू कराया गया। वहीं व्यवहार का भी एक काउंटर लगाया गया। जिसमें लड़की पक्ष के लोग व्यवहार लिखा रहे थे। इसी बीच व्यवहार लिखते समय किसी ने काउंटर के पास रुखे बैग को खोलकर करीब दो लाख 80 हजार रुपये व दो अन्य छोटे बैग चोरी कर लिए।

लड़की पक्ष के विकास गुप्ता ने बताया कि छोटे बैगों में भी कुछ नकदी व सामान था। जिसकी गिनती नहीं है। पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने मामले की जांच की है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मामले का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाएगा।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम औऱ एसपी नें जेल का किया औचक निरीक्षण : मुस्करा उठी चौतरफा अव्यवस्थायें

City News Uttar Pradesh

मदीने के खजूर बने रोजेदारों की पहली पसंद दाम में हुआ इजाफा

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस: गूँजती रही श्रीराम महिमा, शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर कार्यवाई : उप आयुक्त एंव निबंधक लखनऊ मुख्यालय से हुये संबध्द !

City News Uttar Pradesh

यूपी : दरोगा से लूटी पिस्टल को ही शराब माफिया बना रहा था ढाल, पुलिस टीम पर किये थे पांच राउंड फायर …

City News Uttar Pradesh

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक में जनता से जुड़ने का बना रोडमैप: संगठन को मजबूत करने पर जोर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़