![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। जिलें में एक खौफनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसमें युवकों को जबरन किन्नर बनाने की घटना सामने आई है। जदयू महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल की अगुवाई में पीड़ित परिवारों ने पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। ज्ञापन में बताया गया है कि क्षेत्र में एक सक्रिय गैंग ने अब तक नौ युवकों को अगवाकर उन्हें किन्नर बना दिया है।

पीड़ित परिवारों का आरोप है कि उनके बेटों को अगवा कर एक फर्जी क्लीनिक में ले जाया जाता है, जहां उनका जबरन लिंग परिवर्तन किया जाता है। इन युवकों को नशीले इंजेक्शन देकर और हार्मोन चेंज करने वाली दवाएं देकर यातनाएं दी जाती हैं। इसके बाद उन्हें जबरन भीख मंगवाने और वसूली करने पर मजबूर किया जाता है। वसूली न करने पर उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाई जाती हैं और उनका वीडियो बनाकर धमकी दी जाती है।

जदयू महिला मोर्चा की अध्यक्ष शालिनी सिंह ने कहा कि यह मामला मानवाधिकार का गंभीर उल्लंघन है और प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए गए तो जदयू कार्यकर्ता एसपी कार्यालय का घेराव करेंगे और व्यापक आंदोलन करेंगे।

इस सनसनीखेज मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और लोग दोषियों के जल्द से जल्द पकड़े जाने की उम्मीद कर रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
