City News Uttar Pradesh
यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
उत्तर प्रदेश

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम, एक पर निर्दलीय को मिली जीत

  • विनोद मिश्रा

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। इनमें से चार सीटों पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया है और एक सीट पर निर्दलीय ने कब्जा किया है। बता दें कि गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक, कानपुर खंड स्नातक, बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक, इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक और कानपुर खंड शिक्षक सीट पर 30 जनवरी को मतदान हुआ था।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections; Independent won on one

– इलाहाबाद-झांसी एमएलसी सीट पर भाजपा के बाबूलाल तिवारी जीते

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई थी। पहले वरीयता क्रम के देर रात आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी 587 वोटों से आगे थे। इसके बाद देर रात द्वितीय वरीयता क्रम के वोटों की गिनती शुरू की गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 1,403 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार त्रिपाठी को शिकस्त दी। इसके साथ ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections; Independent won on one

– बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा की जीत

विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक सीट पर भाजपा प्रत्याशी जयपाल सिंह व्यस्त ने बड़े अंतर से लगातार तीसरी जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा के शिव प्रताप सिंह को 51,257 वोटों से हराया। वर्ष 1,986 से सीट पर अजेय भाजपा की यह आठवीं जीत है। बृहस्पतिवार सुबह से मतगणना प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मतों की गिनती शाम बजे से हुई। शुक्रवार तड़के तीन बजे घोषित किए गए।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections; Independent won on one

– भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने तीसरी बार लहराया जीत का परचम

कानपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अरुण पाठक ने 62,501 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के कमलेश यादव को 53,185 वोटों से हराया है, जिन्हें 9,331 वोट मिले। वहीं, स्नातक एमएलसी चुनावों में कुल 6,728 अवैध घोषित किए गए। बता दें कि अरुण पाठक पहले चरण से ही बढ़त बनाए हुए थे। दूसरे चरण की गिनती पूरी होने तक अरुण पाठक कुल 10,392 और सपा के कमलेश यादव 1,865, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी कमलेश कुमार को मात्र 72 वोट मिले थे। स्नातक सीट पर 86,396 मतों की गणना हुई है।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections; Independent won on one

– भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने चौथी बार सीट पर किया कब्जा

गोरखपुर में स्नातक एमएलसी चुनाव में भाजपा के देवेंद्र प्रताप ने कीर्तिमान रचते हुए चौथी बार जीत हासिल की है। देवेंद्र प्रताप को कुल 51,699 वोट मिले। सपा के करुणाकांत को 34,244 वोट मिले। देवेंद्र प्रताप को प्रथम वरीयता के अंतिम 8वें राउंड में विजय मिली। एक लाख एक हजार 158 वैध वोटों की गिनती हुई। जीत के लिए 50 फीसदी और एक वोट यानी 50,580 वोट पाना जरूरी था। 5,655 वोट पाकर रजनीश पटेल तीसरे पायदान और 2,912 वोट पाकर दिलीप कुमार गौतम चौथे नंबर पर रहे। पढ़े-लिखे 8,065 स्नातक ठीक से वोट नहीं डाल पाए, जिससे ये मत अवैध हो गए। 24 में से 6 प्रत्याशी 100 वोट भी नहीं पा सके।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections; Independent won on one

– कानपुर शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय का कब्जा

कानपुर शिक्षक खंड सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी राज बहादुर सिंह चंदेल ने जीत का परचम लहराया है। राज बहादुर सिंह चंदेल ने छठवीं बार जीत दर्ज की। द्वितीय वरीयता की मतगणना के बाद उन्होंने 1,548 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी हेमराज को हराया, जिन्हें 3,681 वोट मिले। वहीं भाजपा प्रत्याशी वेणु रंजन भदौरिया तीसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 3,282 मत मिले।

यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर जीत का पहराया परचम; एक पर निर्दलीय को मिली जीत
BJP won four seats in UP MLC elections, CM Yogi Adityanath congratulated

– सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. राज्य विधान मण्डल के उच्च सदन के लिए हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को मिली यह जीत आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रति अथाह जन विश्वास की प्रतीक है। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाले कर्मठ सदस्यों की उपस्थिति उत्तर प्रदेश विधान परिषद की गरिमा को बढ़ाएगी। नए सदस्यों के सार्वजनिक जीवन का सुदीर्घ अनुभव ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ के निर्माण में सहयोगी सिद्ध होगा। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के प्रति मेरी शुभकामनाएं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खाना खाने से छह बच्चे हुए बीमार : एक की मौत, फूड प्वाइजनिंग के कारण बिगड़ी सबकी हालत

यूरिया संकट गहराया: किसानों का सड़क पर प्रदर्शन, प्रशासन पर गंभीर आरोप

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग नाराज : पीएम आवासों की प्रगति खराब, सभी बीडीओ को नोटिस ! …

City News Uttar Pradesh

भाजपा माईक्रो डोनेशन अभियान में कामयाब : तीस हजार लोगों नें चंदा दे पूरा किया लक्ष्य

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh

Banda : गजब विधायक प्रकाश, ला दी विकास कार्यों की बहार ! …

ब्रेकिंग न्यूज़