30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
ब्लॉक प्रमुख अरविंद की "भीष्म प्रतिज्ञा': प्यासे गांवों को 'जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं'
उत्तर प्रदेश

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की “भीष्म प्रतिज्ञा’: प्यासे गांवों को ‘जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं’ !

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। भीषण गर्मी की तपिश झेलते चित्रकूट के मानिकपुर ब्लॉक के ग्रामीण अब बूंद-बूंद पानी को तरसने लगे हैं। कुएं सूख गए, हैंडपंप ठप हो गए और सरकारी टंकियों में पानी नहीं। लेकिन इसी संकट के बीच खड़ा हुआ है एक जनप्रतिनिधि, जिसने पानी की लड़ाई को मिशन बना लिया है।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की "भीष्म प्रतिज्ञा': प्यासे गांवों को 'जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं'

मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने गांव-गांव जाकर लोगों की प्यास बुझाने की जिम्मेदारी खुद उठाई है और इसे उन्होंने ‘भीष्म प्रतिज्ञा’ का नाम दिया है। ब्लॉक प्रमुख इन दिनों लगातार गांवों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत इटवा डूडैला और बम्बिहा में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या को न केवल सुना, बल्कि अपनी आंखों से पेयजल संकट की भयावहता को देखा।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की "भीष्म प्रतिज्ञा': प्यासे गांवों को 'जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं'

गांव में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे। महिलाएं, बुज़ुर्ग, किसान सभी ने पानी की कमी से हो रही मुश्किलों को साझा किया। कई गांवों में पीने के पानी के लिए महिलाओं को दो-तीन किलोमीटर दूर तक जाना पड़ता है। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी, संबंधित ग्राम सचिव, ग्राम प्रधान और विभागीय कर्मचारी भी मौजूद रहे।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की "भीष्म प्रतिज्ञा': प्यासे गांवों को 'जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं'

ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि “पेयजल समस्या के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” उन्होंने कहा कि हर गांव में पानी की स्थिति पर रिपोर्ट दी जाए और की गई कार्यवाही की जानकारी उन्हें व्यक्तिगत रूप से दी जाए।

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की "भीष्म प्रतिज्ञा': प्यासे गांवों को 'जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं'

मानिकपुर ब्लॉक प्रमुख अरविंद मिश्रा ने कहा, “पानी केवल एक सुविधा नहीं, यह जीवन का आधार है। जब तक हर घर तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंचेगा, तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।” ब्लॉक प्रमुख की सक्रियता को देखकर ग्रामीणों में नई उम्मीद जगी है। लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद कोई जनप्रतिनिधि ज़मीन पर आकर उनकी बात सुन रहा है और समाधान के लिए तत्पर दिख रहा है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा : पोलिंग पार्टियों की रवानगी में बंद रहेंगी रूट की दुकानें, यातायात व्यवस्था में परिवर्तन, प्रशासन ने किया फरमान जारी

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में मगरमच्छों का ‘कुनबा’ हुआ ‘दो गुना’: नदी में ‘धूप’ सेंकते आते हैं नजर

City News Uttar Pradesh Desk

Banda- डीएम आनन्द सिंह तेज, पर कुछ मातहत निस्तेज! किसान परेशान

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

यूपी : योगी सरकार स्वास्थ्य विभाग के सभी फ्रंटलाइन वॉरियर्स को देगी विशेष पैकेज, मानदेय में 25 % बढ़ोतरी …

City News Uttar Pradesh

मेडिकल कालेज में चिकित्सा का कमाल : विकलांग प्रमाणपत्र को आया युवक हो गया सकलांग

ब्रेकिंग न्यूज़