24.6 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस
उत्तर प्रदेश

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम अनुराग राजस्व वसूली में कमजोरी में बहुत खफा दिखे। सभी तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस दिया। अतर्रा के पालिका अधिशाषी अधिकारी का वेतन रोका। जिलाधिकारी कर-करेत्तर एवं मासिक राजस्व समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में कड़ा रुख लिये रहें।

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस
DM Anurag angry on thin recovery: notice given to all tehsildars

उन्होने राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2022-23 के अन्तर्गत माह जून, 2022 की विस्तृत समीक्षा की । व्यापार कर, परिवहन विभाग एवं विद्युत विभाग की राजस्व की वूसली माह जून के लक्ष्य के सापेक्ष कम होने पर निर्देशित किया कि लक्ष्य की पूर्ति हेतु कार्ययोजना तैयार कर शत-प्रतिशत वसूली हो।

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस
DM Anurag angry on thin recovery: notice given to all tehsildars

समीक्षा के दौरान तहसील बांदा, बबेरू, अतर्रा एवं पैलानी की लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाये जाने पर सम्बन्धित तहसीलदारों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी नें सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने तहसील क्षेत्रान्तर्गत 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर उनके घरों में जाकर वसूली की कार्यवाही करें। प्लास्टिक को पूर्ण रूप स प्रतिबन्धित कर नियमित छापेमारी को अंजाम दें। तहसील बबेरू एवं नरैनी में स्टाम्प वूसली की प्रगति खराब पाये जाने पर तहसीलदार बबेरू एवं नरैनी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये गये।

वसूली पतली होने पर डीएम अनुराग नाराज : सभी तहसीलदारों को दी नोटिस
DM Anurag angry on thin recovery: notice given to all tehsildars

जिलाधिकारी द्वारा सभी नगर पालिका,नगर पंचायतों की समीक्षा की गई। अधिशाषी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, अतर्रा अनुपस्थित पाये जाने पर वेतन रोक दिया। नगर पालिका परिषद बांदा एवं अतर्रा, नगर पंचायत बबेरू के माह जून के लक्ष्य के सापेक्ष कम वसूली पाये जाने पर नाराजगी जताई। निर्देश दिया कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य पूरा करें। अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि बरसात को दृष्टिगत रखते हुये अभियान चलाकर नाला व नालियों की सफाई कराये।बरसात में जल भराव न हो।

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Bundelkhand Expressway : तेज बारिश के आगे नहीं टिक सका बुंदेलखंड एक्सप्रेस- वें, उद्घाटन के पांचवें दिन ही धंस गई एक्सप्रेस-वे की सड़क

भीषण गर्मी का प्रकोप जारी: उमस ने निकाला पसीना, 46 डिग्री तापमान में झुलसा बांदा

चित्रकूट मंडल में बाढ़ की छलांग : डीएम बांदा नें किया रेड एलर्ट …

पुलिस की बड़ी कार्यवाही : बांदा में मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय लुटेरे गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस समेत नकदी बरामद, अस्पताल में भर्ती

City News Uttar Pradesh

धोखाधड़ी: फ्री होल्ड प्लाट के नाम पर 16.50 लाख की ठगी, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

City News Uttar Pradesh

सूर्य देवता का आशिर्वाद मंडल पावर कार्पोरशन करेगा ग्रहण : संकट का होगा निदान !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़