– स्वास्थ्य विभाग सैंपल लेने के साथ कर रही जागरूक
- विनोद मिश्रा
बांदा। जनपद में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। मेडिकल कालेज व जिला अस्पताल में अलग से डेंगू वार्ड बनाये गए हैं। डेंगू जांच के लिए 296 एनएस-1 किट तथा पर्याप्त मात्रा में दवाएं उपलब्ध हैं। इसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्लड सैंपलिंग व जांच में जुटी हुई हैं। पिछले दो माह में जनपद में 75 डेंगू केस मिले हैं। इसमें 65 स्वस्थ हो चुके हैं। मेडिकल कालेज में सात और जिला अस्पताल में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।

बीते माह बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनने से मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ने की संभावना बनी हुई है। अस्पतालों में वायरल बुखार के साथ डेंगू के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। डेंगू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। जिला अस्पताल में दस बेड का डेंगू वार्ड तैयार है। वार्ड की खिड़कियां व दरवाजे कांच व जालियों से सुरक्षित हैं। इसके साथ ही मरीजों को मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी की सुविधा भी है।

मेडिकल कालेज में भी डेंगू वार्ड तैयार हैं। मरीज बढ़ने पर कोविड वार्ड में डेंगू मरीज को भर्ती कर इलाज की तैयारी है। अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों की व्यवस्था है। जिला मलेरिया अधिकारी पूजा अहिरवार ने बताया कि पिछले दो माह में जनपद में डेंगू के केस बढ़े हैं। जांच में 75 मरीज डेंगू के पाए गए हैं।
जहां डेंगू केस मिले हैं वहां स्वास्थ्य टीम परिवार व पड़ोसियों के भी सैंपल ले रही है। डेंगू व मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जलभराव में लार्वी साइट दवा का छिड़काव किया जा रहा है। इसके साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। बुखार आने पर स्वास्थ्य जाकर जांच कराने की सलाह दी जा रही है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
