28.6 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा 'ड्रोन': अधूरी नहर ने जगाई 'उम्मीद' की नई धार
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा ‘ड्रोन’: अधूरी नहर ने जगाई ‘उम्मीद’ की नई धार

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नरैनी का मसौनी पंप कैनाल प्रोजेक्ट बुंदेलखंड की सबसे लंबी ‘अधूरी कहानी’। 46 साल से फाइलों में दबी, खेतों में सूखी पड़ी इस नहर पर सोमवार को आखिर ‘उम्मीद का ड्रोन’ उड़ा। सिंचाई विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से पूरी कैनाल का हवाई सर्वे किया, तो दशकों से आस लगाए बैठे किसानों की ‘आंखों’ में फिर से ‘पानी चमक’ उठा। वर्ष 1980 में तत्कालीन सरकार ने बुंदेलखंड को हरा-भरा करने का सपना दिखाते हुए मसौनी पंप कैनाल का निर्माण शुरू कराया था। 80 फीसदी काम पूरा भी हो गया नहर खुदी, ढांचा बना, पर फिर न जाने किस ‘सियासी साइफन’ में पानी रुक गया। प्रोजेक्ट बंद, फाइल बंद, किसान की उम्मीद भी बंद। तब से दर्जनों गांव हर साल आसमान ताकते हैं और नहर की सूखी पाटी को।

मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा 'ड्रोन': अधूरी नहर ने जगाई 'उम्मीद' की नई धारसोमवार को लघु डाल नहर प्रखंड के सहायक अभियंता पुष्पेंद्र शर्मा, अभियंता कुलदीप कुमार और सत्यदेव पाल टीम लेकर मौके पर पहुंचे। ड्रोन ने आसमान से अधूरी नहर की एक-एक नस पकड़ी  “कहां टूटी, कहां दबी, कहां अतिक्रमण”। अफसरों ने माना कि प्रोजेक्ट दोबारा शुरू होने की संभावना तलाशी जा रही है। कटरा-कालिंजर प्रधान राजेंद्र श्रीवास और मसौनी के पूर्व प्रधान अफाक मोमिन ने अफसरों को कच्चा चिट्ठा सुनाया “नहर के नाम पर किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन अधिग्रहित हुई। 46 साल से न खेती हो रही, न मुआवजा मिला, न पानी आया। अब तो वो जमीन भी बंजर” हो गई।

मसौनी पंप कैनाल पर उड़ा 'ड्रोन': अधूरी नहर ने जगाई 'उम्मीद' की नई धारग्रामीणों का कहना है कि अगर ये कैनाल चल पड़ी तो नरैनी क्षेत्र के दर्जनों गांवों की प्यास बुझेगी, खेत लहलहाएंगे। बुंदेलखंड में पानी हमेशा चुनावी मुद्दा रहा है। ‘हर घर नल’ के साथ अब ‘हर खेत नहर’ की मांग जोर पकड़ रही है। ड्रोन सर्वे के बाद सवाल यही है क्या 46 साल का वनवास खत्म होगा, या ये सर्वे भी अगली सरकार की फाइल में ‘ड्रोन शॉट’ बनकर रह जाएगा? फिलहाल नरैनी के किसान टकटकी लगाए हैं ड्रोन तो उड़ गया, अब पानी कब आएगा?

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मुख्यमंत्री बांदा आये : डीएम की व्यवस्थाओ को देख मन हो गया “बागवाँ ” …

City News Uttar Pradesh

भाजपा में हाहाकार : कुचर्चित नेता दिलीप सिंह कर देगा पार्टी का बंटाधार ?

City News Uttar Pradesh

अन्ना जानवरों के आतंक से किसान परेशान: बड़े आंदोलन की दी चेतावनी

बांदा वासियों को दिल्ली के लिये पैसेंजर ट्रेन की उम्मीद : रेल मंत्री नें सांसद को दिया आश्वासन

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निरीक्षण में प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता “रेत के महल” की तरह ढ़ेर

यात्री गण कृपया ध्यान दें : आन लाईन टिकट बुकिंग में हुआ बदलाव

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़