
- विनोद मिश्रा
बांदा। जहां एक ओर प्रदेश सरकार “खेल और खिलाड़ियों के लिए अरबों की योजनाएं” चला रही है, वहीं दूसरी ओर “बांदा का स्पोर्ट्स स्टेडियम प्रशासनिक बेपरवाही की कब्रगाह” बना हुआ है। 13 साल से सूखा पड़ा स्विमिंग पूल, टूटी पड़ी क्रिकेट पिच और हर बारिश में डूबने वाला मैदान यही असली तस्वीर है यहां के स्टेडियम की।

जिस स्विमिंग पूल में कभी बच्चों की हंसी गूंजती थी,आज वहां बदबू के अलावा कुछ नहीं बचा। हालात इतने खराब हैं कि पास खड़ा रहना भी मुश्किल है, उतरना तो दूर की बात है। भीषण गर्मी में नहाने का सपना अब यहां के युवाओं के लिए “दूर की कौड़ी” बन चुका है। “स्टेडियम अब खेल नहीं, खंडहर की पहचान बन” चुका है।

क्रिकेट की पिच टूटी हुई, मैदान में घास नहीं, बल्कि बरसात में कीचड़ का साम्राज्य बन जाता है। ऐसे में खिलाड़ी प्रैक्टिस करें भी तो कहां ? बांदा के खिलाड़ी कहते हैं कि हमने प्रशिक्षण के लिए बार-बार गुहार लगाई, मगर न सुनवाई हुई, न मरम्मत। “स्विमिंग पूल तो अब मरम्मत लायक भी नहीं बचा”, दोबारा निर्माण ही एकमात्र विकल्प है ये बात खुद अधिकारी भी मान चुके हैं।

जब इस मामले पर जिला क्रीड़ा अधिकारी कल्पना कमल से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ‘हम लगातार विभागीय अधिकारियों से पत्राचार’ कर रहे हैं। पूरी कोशिश है कि पूल और पिच को उपयोगी बनाया जाए। लेकिन “सवाल यह है कि ये कोशिश आखिर कब रंग लाएगी” ? बांदा के खिलाड़ियों को और कितने साल इंतज़ार करना होगा ? वरना “खेलो इंडिया” जैसे अभियान भी यहां केवल “पोस्टर बनकर” रह जाएंगे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
