City News Uttar Pradesh
मौत का हाइवे: ट्रेलर से कुचला बाइक सवार 300 मीटर तक घिसटता रहा, सड़क पर बिखरे अंग
उत्तर प्रदेश

मौत का हाइवे: ट्रेलर से कुचलकर 300 मीटर तक घिसटता रहा शव, सड़क पर बिखरे अंग

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। बांदा-फतेहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसने प्रशासनिक लापरवाही और सड़क सुरक्षा की पोल खोल दी। माटा गांव का 55 वर्षीय किसान राजकुमार यादव खेत से घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मारी। किसान बाइक समेत ट्रेलर में फंस गया और करीब 300 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया। उसकी चीखें, खून और सड़क पर बिखरे शरीर के अंग सब कुछ इस बात का सबूत हैं कि बांदा का हाईवे अब मौत का हाइवे बन चुका है।

मौत का हाइवे: ट्रेलर से कुचलकर 300 मीटर तक घिसटता रहा शव, सड़क पर बिखरे अंग

किसान की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को सड़क पर रखकर उन्होंने हाईवे जाम कर दिया। एक घंटे तक वाहनों की कतारें दोनों ओर लगी रहीं। ग्रामीणों ने साफ कहा “अगर ब्रेकर नहीं बने, तो हादसे और खून ही होंगे।” लोगों ने पुलिस और प्रशासन को घेरते हुए कहा कि हर महीने इस सड़क पर हादसे होते हैं, लेकिन अफसरों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी ट्रेलर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी और ब्रेकर भी बनवाए जाएंगे। लेकिन बड़ा प्रश्न यह है कि क्या हर मौत के बाद आश्वासन ही मिलेगा ? क्या प्रशासन ब्रेकर बनाने के लिए शवों की गिनती पूरी होने का इंतजार कर रहा है ?

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संकट और महिला अधिकारों पर ‘मंथन’: गूंजी ‘भविष्य’ की सबसे ‘बड़ी चुनौती’ !

पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल की गिरफ्तारी के लिये कोर्ट सख्त : डीजीपी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन बनी “समाज सेवा” की मिसाल: संगम यात्रियों के लिए लगाया सेवा शिविर

City News Uttar Pradesh

भ्रष्टाचार पर चाबुक : बांदा पालिका अध्यक्ष के वित्तीय एवं प्रशानिक पावर सीज …

विराट कोहली ने किया बड़ा ऐलान: टी20 वर्ल्‍ड कप जीतने के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

बांदा : किश्त लेने गए फील्ड आफिसर ने महिला से किया दुष्कर्म ! पीड़िता ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का लगाया आरोप …

ब्रेकिंग न्यूज़