City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 जुलाई को होगी गवाही, गैंगस्टर केस में 28 को होगी सुनवाई
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 जुलाई को होगी गवाही, गैंगस्टर केस में 28 को होगी सुनवाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व विधायक माफिया मुख्तार अंसारी के मऊ की एमपी-एमएलए की विशेष अदालत मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता चौधरी की अदालत में दो मामलों में बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हुई। बांदा जेल से लिंक जुड़ते ही मुख्तार को पेश किया गया। विधायक निधि दुरुपयोग व शस्त्र लाइसेंस के दोनों मामलों में कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। इसमें अदालत ने दोनों मामले में साक्ष्य के लिए पांच जुलाई की तिथि नियत कर दी।

माफिया मुख्तार के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस मामले में 5 जुलाई को होगी गवाही, गैंगस्टर केस में 28 को होगी सुनवाई
Testimony in arms license case against Mafia Mukhtar to be held on July 5, hearing in gangster case to be held on 28th

– लेटर पैड से दिलाए थे शस्त्र लाइसेंस

पहला मामला विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने अपने लेटर पैड पर आधा दर्जन लोगों को शस्त्र लाइसेंस के लिए अपनी संस्तुति दी थी। जांच के दौरान सभी लोगों का पता फर्जी पाया गया था। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी लोगों के विरुद्ध थाना दक्षिणटोला में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। इस मामले में मुख्तार अंसारी सहित सभी आरोपितों पर गैंगस्टर लगाया गया था। इस मामले में भी कोई गवाह अदालत में उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते न्यायालय ने 28 जून की अगली तारीख नियत कर दी।

– पांच जुलाई को होगी अगली सुनवाई

वहीं दूसरे मामले में विधायक रहते मुख्तार अंसारी ने विधायक निधि से लाखों रुपये सरवां स्थिति बैजनाथ महाविद्यालय के प्रबंधक आनंद यादव को दिया था।जांच में फर्जी खतौनी के आधार पर दिया गया। इसमें विधायक निधि के दुरुपयोग व धोखाधड़ी का मामला सरायलखंसी थाना में पंजीकृत किया गया। इस मामले में मुख्तार अंसारी व विद्यालय प्रबंधक सहित कई लोग आरोपित बनाए गए हैं। इस मामले में भी बुधवार को कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते मामले में साक्ष्य के लिए अगली तिथि पांच जुलाई की तिथि नियत कर दी गई।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश द्वारा कमाल का प्रयास : कायाकल्प के साथ रिंग रोड का चौड़ी करण, भूमि पूजन हुआ …

बाप रे बाप : बांदा जिला कहीं मौतों के लिये बन न जाये “टाप” ? …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का प्रयास : जिले में हो उद्योगों की स्थापना औऱ विकास

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें दीपावली पर्व पर सर्व समाज की खुशहाली का दिया संदेश

City News Uttar Pradesh

बाढ़ का प्रकोप : डीएम नें किया निरीक्षण, मजरे खाली कराने के आदेश …

Banda : बसपा नेता ने दिखाई मानवता , घायल को पहुँचाया अस्पताल …

ब्रेकिंग न्यूज़