29.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कोरोना का लगातार बढ़ता जा रहा है आंकड़ा, दो लोगों की मौत, 158 नए पाजिटिव केस …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा । कोरोना संक्रमण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में जहां 158 नए पाजिटिव केस मिले हैं, वहीं महामारी की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई है। इस तरह से स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोरोना महामारी से अब तक मरने वालों की संख्या 56 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एनडी शर्मा ने लोगों से मास्क लगाने और सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है।


कोरोन संक्रमण एक बार फिर से घातक साबित हो रहा है। प्रतिदिन एक सैकड़ा मरीज मिल रहे हैं। रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शर्मा के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 158 नए कोरोना पाजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 5302 हो गई है। जबकि 136 रोगी स्वस्थ हो गए हैं। अब तक 4076 रोगियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में 1178 कोरोना के सक्रिय रोगी हैं। इनमें 109 पुरुष और 49 महिलाएं हैं। सीएमओ ने बताया कि पाजिटिव मिलने वाले लोगों को यथासंभव उपचार सुलभ कराते हुए अस्पतालों, कोविड सेंटरों या फिर घरों में आईसोलेट किया जा रहा है। इसके साथ ही संबंधित इलाकों में सेनेटाइजेशन कराने के साथ इलाकाई लोगों को मास्क लगाने आदि की सलाह दी जा रही है। सीएमओ ने कहा कि सावधानी के साथ ही कोरोना महामारी से बचा जा सकता है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड में लोकसभा की एक सीट मांग अपना दल एस नें भाजपा की बढ़ाई मुसीबत !

City News Uttar Pradesh

कनवारा गांव में मिला शव पहचान एवं इंकार के दावों में उलझा : पुलिस करायेगी डीएनए

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड में गिर रहा शिक्षा का स्तर : यहां 24 फीसदी बच्चे ही स्मार्ट

City News Uttar Pradesh

क्रांति दिवस पर कांग्रेस नें बेरोजगारी, महंगाई कें मुद्दे पर फूंका पद यात्रा का विगुल

दुकानदार पर दुष्कर्म का आरोप: रिपोर्ट दर्ज पुलिस नें कराई डाक्टरी

राजनीति : प्रसपा को फिर से खड़ा करने में जुटे शिवपाल सिंह यादव, बेटे आदित्य यादव को बनाया प्रदेश अध्यक्ष

ब्रेकिंग न्यूज़