- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें किसानों को सहकारिता से समृद्धि का पाठ पढ़ाया। कहा की भाजपा सरकार सहकारिता को मजबूत कर रही है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश सहकार से समृद्धि के अन्तर्गत “बी-पैक्स सदस्यता महाअभियान 2023” के क्रम में निवाइच के साधन सहकारी समिति लिमिटेड पैलानी में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा की “सहकार से समृद्धि” के दृष्टिकोण को साकार एवं सहकारी आंदोलन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जा रहा है। इसकी पहुंच को गहरा करने और सहकारी समितियों के प्रदर्शन, उत्पादकता और लाभप्रदता को बढ़ाने के लिए, सहकारिता मंत्रालय द्वारा विभिन्न पहल की जाती हैं।

जल शक्ति मंत्री निषाद नें कहा की देश में किसानी और सहकारिता आंदोलन रोजगार देने का एक प्रमुख जरिया है। इसीलिए सहकारी क्षेत्र को पुनर्जीवित करने, पारदर्शिता लाने, आधुनिकीकरण, कंप्यूटरीकरण करने, प्रतिस्पर्धी सहकारी समितियां बनाने और देश भर में जमीनी स्तर तक इसकी पहुंच को गहरा करने के लिए, सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के तहत प्रभावी रूप से कार्य कर रही है है जिससे ग्रामीणों में खुशहाली हो।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
