City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News- मासूम को फांसी पर लटकाकर मां ने भी की आत्महत्या, इलाके में सनसनी…

  • रिपोर्ट – मोहम्मद असलम 

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश लखीमपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक गांव में महिला ने अपने दो वर्षीय बेटे को फांसी पर लटकाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त घर में उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस छानबीन में जुटी है।

मामला कोतवाली तिकुनिया के ग्राम भूलनपुर का है। यहां का निवासी महेश कुमार देहरादून में मजदूरी करता है। गुरुवार को महेश की पत्नी संगीता ( 26) अपने दो वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ घर पर अकेली थी। रात में किसी समय संगीता ने पुत्र जितेंद्र के गले में रस्सी का फंदा डालकर छप्पर में लटका दिया। इसके बाद संगीता स्वयं के गले में भी रस्सी का फंदा डालकर छ्प्पर में लटक गई। शुक्रवार सुबह आसपास के लोगों ने मां-बेटे के शव लटकते देखे तो परिवार के लोगों वह रिश्तेदारों को खबर दी। घटना के कारणों की बाबत परिवार वाले व रिश्तेदार कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। महेश की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व रकेहटी निवासी संगीता से हुई थी। संगीता के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे। इससे पुत्री आएदिन परेशान रहती थी। कोतवाली प्रभारी तिकुनिया राजकुमार वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश का ‘विकास’ के पन्नों में नया अध्याय: महुआ में बनेगा सभागार और गेस्ट हाउस

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

सीडीओ ने अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण, खुली व्यवस्थाओं की पोल

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट में बाढ़ से हाहाकार: मूसलाधार बारिश से मंदाकिनी बेकाबू, यातायात ठप, प्रशासन हाई अलर्ट

City News Uttar Pradesh

मालती बासू के संकल्प से नगर पालिका कर्मियों में हड़कंप: वाह और आह का आलम

Banda : प्रधानमंत्री आवास योजना: लाभार्थियों के खाते में भेजी गई धनराशि, विधायक व जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने दिए प्रमाण पत्र…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़