City News Uttar Pradesh
चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत
उत्तर प्रदेश

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। हमीरपुर जिले से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे श्रमिकों की मेहनत, दर्द और बेबसी से भरी एक निजी बस सोमवार तड़के करीब सुबह चार बजे बबेरू के मुरवल गांव के पास गहरी खाई में जा गिरी। दर्दनाक हादसे ने दर्जनों परिवारों को सदमे में डाल दिया है। बस में सवार करीब 80 मजदूर, जिनमें दस से अधिक छोटे बच्चे भी शामिल थे, प्रतापगढ़ के ईंट-भट्ठों पर काम करने जा रहे थे।

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

इन मजदूरों का संबंध हमीरपुर जिले के मुस्करा, बिवांर और राठ क्षेत्र से बताया गया है। रास्ते में जब बबेरू के पास बस एक मोड़ से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। घायलों ने जो हकीकत बताई, वह बेहद चौंकाने वाली है। बिवांर निवासी रानी देवी ने बताया कि बस चालक नशे में था और मजदूरों ने कई बार उसे धीमी गति से चलाने को कहा, लेकिन वह तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चलाता रहा। आखिरकार उसकी लापरवाही ने सबको संकट में डाल दिया।

चीखों से कांप उठा बबेरू: 80 मजदूरों से भरी बस खाई में गिरी, चालक नशे में था धुत

हादसे के बाद मौके पर मंजर बेहद भयावह था। चारों तरफ चीख-पुकार, खून से लथपथ मजदूर, बच्चों की चीखें और उलटी पड़ी बस यह दृश्य रूह कंपा देने वाला था। स्थानीय ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर बस में फंसे मजदूरों को निकाला और एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा। इस भीषण हादसे में करीब 30 मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। कई मजदूर अब भी मानसिक रूप से सदमे में हैं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा प्रत्याशी विधायक का गांवों में खदेड़ा ! मुस्लिमों में भी “ज्वालामुखी” !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा गणतंत्र दिवस पर “प्ले स्कूल” का उद्घाटन: शिक्षा के महत्व पर जोर

City News Uttar Pradesh

बिजली गिरने से दो युवकों की मौत चार झुलसे, तीन का अस्पताल में उपचार

City News Uttar Pradesh

साथी यूपी नें किया महिला ‘साथी’ का मानसिक व आर्थिक उत्पीड़न ? करोड़ों का फंड हजम !

City News Uttar Pradesh

पालिकाध्यक्ष मालती द्वारा ‘आरसीसी रोड’ का उद्घाटन: नगर में ‘विकास की रफ्तार’ हुई ‘तेज’

बांदा में डॉक्टर शंकर कबीर ‘सफल ईएनटी सर्जन’: बढ़ाई मेडिकल कॉलेज की ‘प्रतिष्ठा’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़