24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
मंडल कारागार में देर रात चला तलाशी अभियान, लावलश्कर के साथ पहुंचे डीएम-एसपी
उत्तर प्रदेश

मंडल कारागार में देर रात चला तलाशी अभियान, लावलश्कर के साथ पहुंचे डीएम-एसपी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में सोमवार देर रात तलाशी अभियान चलाया गया। डीएम व एसपी लावलश्कर के साथ पहुंचे और माफिया मुख्तार अंसारी से लेकर हर बैरक की तलाशी ली। हालांकि कोई आपत्तिजनक सामान नहीं मिला, पर देर रात हुई कार्रवाई को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है। अधिकारियों ने माफिया की गतिविधियों की जानकारी ली।


मंडल कारागार में पूर्वांचल का माफिया पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी बंद है। जिसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बार तरह-तरह के सवाल खड़े हुए हैं। जेल प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन तक इस बारे में सक्रिय रहता है। सोमवार देर रात जिलाधिकारी अनुराग पटेल व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने भारी पुलिस बल के साथ बांदा मंडल कारागार में औचक छापेमारी की।

मंडल कारागार में देर रात चला तलाशी अभियान, लावलश्कर के साथ पहुंचे डीएम-एसपी
Late night search operation in Mandal Jail, DM-SP arrived with Lavlashkar

अधिकारियों के देर रात जेल में पहुंचने से अफरा तफरी मच गई। अधिकारियों के निर्देश पर जेल के चप्पे-चप्पे पर जांच की गई। माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा व्यवस्था को देखा गया। उसकी बैरक की गहनता से तलाशी ली गई। मुख्तार अंसारी के बारे में सुरक्षाकर्मियों से व अन्य बंदियों से पूछताछ की गई है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि रूटीन चेकिंग की गई है जिसमें मुख्तार अंसारी की सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं को देखा गया है। उसकी गतिविधियों की जानकारी की गई है। तलाशी में कोई आपत्तिजनक समान नहीं मिला है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सुहागिनों नें की कामना : “गंगा यमुना में जब तक पानी रहे मेरे सजना तेरी जिंदगानी रहे”

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: जनता के आशिर्वाद से नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार पीएम

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने विकास की दी दस्तक: वक्फ की ज़मीन अब ‘गरीबों की तरक्की’ का बनेगी जरिया

अन्ना जानवरों से डीएम और किसान परेशान : आंकड़े कर रहे हैरान, नहीं हो रहे चालान ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा का काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी महात्मा गांधी की नीतियों को चढ़ा रहे परवान

ब्रेकिंग न्यूज़