26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
नैनो से 'नजरें' चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर 'अडिग' भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें
उत्तर प्रदेश

नैनो से ‘नजरें’ चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर ‘अडिग’ भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले का किसान आज भी परंपरा और भरोसे की डगर पर खड़ा है। सरकार लाख प्रचार करे, वैज्ञानिक लाख गुण गाएं, लेकिन खेतिहर कह रहा है “नैन मिल जैहैं तो खेतवा में फसल कैसे हुई”। यही कारण है कि खाद संकट झेलने के बावजूद किसान नैनो यूरिया को अपनाने से साफ इनकार कर रहे हैं और घंटों लाइन में लगकर बोरी वाली पारंपरिक यूरिया लेने में ही अपनी गारंटी समझते हैं।

नैनो से 'नजरें' चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर 'अडिग' भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

गांव-गांव से किसान खाद केंद्रों की लाइन में खड़े हैं। दिन भर की मशक्कत के बाद हाथ आती हैं तो सिर्फ दो बोरी यूरिया। किसान मानते हैं कि यही बोरी उनकी फसल को खड़ा रखेगी। दूसरी तरफ खाद केंद्र पर नैनो यूरिया उपलब्ध तो है, लेकिन किसानों की दिलचस्पी उसमें न के बराबर। नैनो यूरिया को लेकर किसानों के मन में संदेह गहराया हुआ है। रबी हो या खरीफ, वे दशकों से दानेदार यूरिया और डीएपी खाद डालते चले आ रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि पारंपरिक खाद फसल को सीधा पोषण देती है। वहीं नैनो यूरिया को वे “अनुभवहीन प्रयोग” मान रहे हैं।

नैनो से 'नजरें' चुराते किसान : बोरी वाली यूरिया पर 'अडिग' भरोसा, खाद संकट से मुश्किलें

किसानों को नैनो यूरिया का उपयोग कैसे करें, कब छिड़कें और इसका असर कब दिखेगा इस बारे में पूरी जानकारी ही नहीं है। छिड़काव के लिए ड्रोन और महंगे स्प्रेयर चाहिए, जो सामान्य किसान की पहुंच से बाहर हैं। अतिरिक्त मजदूर और उपकरण किराए पर लेना, उनकी जेब पर भारी पड़ता है। बुंदेलखंड के किसान कहते हैं “खेती भरोसे की चीज है। बोरी वाली यूरिया खेत में डालो तो तुरंत असर दिखती है, लेकिन नैनो यूरिया पर हम भरोसा नहीं कर सकते।” किसानों को लगता है कि यह अतिरिक्त खर्च और मेहनत तो बढ़ाएगा, लेकिन पैदावार की गारंटी नहीं देगा। जिले में यूरिया की किल्लत गंभीर है, लेकिन नैनो यूरिया के पैकेट एवं बोतल केंद्रों पर बिना खरीदार पड़े हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा डीएम ने अधिकारियों और नेताओं के साथ चलाये फावड़े : जल संचय पर दिया जोर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश सीट वृद्धि हेतु राज्यपाल से करगें बात: छात्रों का प्रतिनिधि रजत को ज्ञापन

City News Uttar Pradesh

दीपावली की परीवा को दीवारी नृत्य में चटकी लाठियां: लोगों की जुटी भीड़

City News Uttar Pradesh

विधानसभा चुनाव की शर्त में हार गए बाइक तो अखिलेश यादव ने बुलाया लखनऊ और आर्थिक मदद के साथ समर्थक को दी यह सलाह

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव को लेकर चाचा शिवपाल का फिर छलका दर्द, बोले- जिसे हमने चलना सिखाया और वो हमें रौंदता चला गया

सरकार की पेंशन योजना का चित्रकूटधाम मंडल में बुरा हाल

ब्रेकिंग न्यूज़