
- विनोद मिश्रा
बांदा। ज्ञान और शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले जिला पुस्तकालय की हालत ‘बदहाल’ है। किताबें नहीं, पढ़ाई की सही सुविधा नहीं और न ही नियुक्त स्टाफ यही तस्वीर है जिला पुस्तकालय की। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सीधे हस्तक्षेप कर सुधार की मांग की है।

त्रिपाठी ने कहा कि जिला पुस्तकालय में ना तो पुस्तकालय अध्यक्ष हैं और ना ही मानक के अनुसार कर्मचारी, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को बेहद कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सृजित पदों के सापेक्ष सभी रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती की जाए और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए प्रशासनिक, न्यायिक व शिक्षा विभाग से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से मार्गदर्शन व्यवस्था शुरू की जाए।

पूर्व जिलाध्यक्ष ने यह भी अवगत कराया कि वर्तमान समय में जिला पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु उत्कृष्ट पाठ्यक्रम और पठन-पाठन सामग्री का भी भारी अभाव है। प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को मनचाही सामग्री न मिल पाने से उनका भविष्य अधर में लटक रहा है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि जिला पुस्तकालय की समीक्षा शासन स्तर से 15 दिनों के भीतर जिले के संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में कराई जाए, ताकि खामियों की पहचान कर उन्हें सुधारा जा सके। साथ ही, उन्होंने छात्रों के लिए डिजिटल आई-कार्ड जारी करने और पुस्तकालय को डिजिटल लाइब्रेरी से जोड़ने की व्यवस्था किए जाने का सुझाव भी दिया है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
