
- विनोद मिश्रा
बांदा। कभी सपा की रीढ़ कहे जाने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष मोहन साहू उर्फ ‘लल्ले गुरु’ का सियासी सूरज अब ढलान पर है ! जिनके इशारे का कभी जिले में सियासत कद था, आज वही खुद ठंडे बस्ते में पड़े हैं ! पार्टी सूत्रों की मानें तो दो घटनाएं ‘लल्ले गुरु’ के राजनीतिक कद के लिए काल बन गईं ! गीता वर्मा का कथित आशियाना हड़पने का मामला औऱ चप्पल कांड।
इन दोनों विवादों ने मोहन साहू की छवि को आलाकमान की नजर में इतना गिरा दिया कि पिछले माह लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बंद कमरे में जमकर फटकार लगाई ! कहा जाता है कि डांट इतनी कड़ी थी कि लल्ले गुरु सिर झुकाकर ही लौटे। अखिलेश की नाराजगी के बाद से ही बांदा सपा में मोहन साहू की पूछ खत्म हो गई है ! न कोई पूछ, न कोई पूछताछ !
सियासी गलियारों में चर्चा है कि अपमान के बाद लल्ले गुरु अब सपा में अपना भविष्य नहीं देख रहे? इसी वजह से वह दूसरे राजनीतिक ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं ? सबसे दिलचस्प बात ये है कि इन दिनों मोहन साहू की सपा सांसद कृष्णा पटेल से लगातार मुलाकातें और गुफ्तगू हो रही हैं !
पार्टी के अंदर इसे “नए सियासी गठजोड़ की पटकथा” माना जा रहा है। क्या लल्ले गुरु कृष्णा पटेल के साथ मिलकर कोई बड़ा दांव खेलेंगे ? एक दौर था जब मोहन साहू पालिका अध्यक्ष थे तो राजनीति में चपरपेली की अति सी किये थे ! आज वही नेता सियासी हाशिए पर खड़े होकर अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहा हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
