27 C
Lucknow
August 28, 2026
City News Uttar Pradesh
कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप - हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
उत्तर प्रदेश

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के नरैनी कोतवाली क्षेत्र में मां के साथ सो रहे दिव्यांग का संदिग्ध हालात में शव कुएं में उतराता मिला। भाई ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। कुएं की जगत से मृतक के कपड़े और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

कुएं में मिली लाश: भाई का आरोप - हत्या कर फेंका शव, सीओ बोले- प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला
Dead body found in the well: Brother’s allegation – Murdered and thrown dead body, CO said – prima facie case of suicide

कोतवाली क्षेत्र के खरौंच गांव निवासी बिहारी (26) का शव घर के पास बने कुएं में बुधवार को सुबह उतराता मिला। मां कुसुमलता जब सोकर जागीं तो पुत्र को बिस्तर से नदारद पाया। उन्होंने पास पड़ोस में जानकारी की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। थोड़ी देर बाद घर के पास बने बीच के कुए की जगत में बिहारी के कपड़े और मोबाइल रखे मिले। बिहारी का शव कुएं के अंदर पानी में उतरा रहा था। घटना की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह गौर ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया।


आलाअधिकारियों ने शव को बाहर निकलवाया। भाई आशु ने बताया कि 16 वर्ष पहले वह सब नरैनी के कालिंजर मार्ग में बने मकान में रहते थे। पिता रमेश गुप्ता की 2006 में मृत्यु हो गई थी। एक साल बाद वर्ष 2007 में मां कुसुमलता घर छोड़कर चली गई थी। अपने साथ सबसे छोटे पुत्र बिहारी को भी साथ ले गईं थीं और खरौंच गांव में राजा करवरिया के साथ रहने लगी थीं। आंसू ने भाई की हत्या की आशंका जताई है। मृतक चार भाई एक बहन है। यह सबसे छोटा था।उधर, सीओ नितिन कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया कुएं में कूदकर खुदकुशी का मामला है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : समाजवादी लैपटाप को देखने, युवक के साइबर कैफे पहुंचे अखिलेश यादव…

Banda : यूपी की राजनीति में ‘मोदी मैन’ एके शर्मा की एंट्री, पीएम मोदी के बाद अब सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ काम करने को तैयार…

City News Uttar Pradesh

Banda : सांड़ी खदान द्वारा कब तक अत्याचार, तीन खदानों पर साढ़े 22 करोंड़ का जुर्माना …

एआईसीसी सदस्य रमेश चंद्र का ‘नए वर्ष’ पर संदेश: ‘शांति, सौहार्द और विकास’ की अपील

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

City News Uttar Pradesh

बांदा में हादसा: पुलिस लाइन में पुरानी बैरक ढही, मलबे में दबकर पुलिसकर्मी की मौत

ब्रेकिंग न्यूज़