- विनोद मिश्रा
बांदा। आईजी के. सत्यनारायण ने चिल्ला थाना सहित पुलिस कार्यालय का आकस्मिक मुआयना किया। मुआयने के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने बारकोड के जरिए मुकदमाती वाहनों का मिलान किया। सही इंट्री पाए जाने पर उन्होंने संतुष्टता भी जताई। इसके साथ ही ट्रक लूट का खुलासा करने वाली एसओजी व कोतवाली टीम को इनाम दिए जाने सहित पर्वेक्षण अधिकारी सीओ सिटी को प्रशस्ति पत्र देकर हौसला आफजाई किया। साथ ही एसपी, एएसपी की पीठ भी थपथपाई।

पुलिस महानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र के सत्यनारायण द्वारा परिक्षेत्र की कानून व्यवस्था व थाना और कार्यालय के रखरखाव को सुदृढ़ करने के क्रम में जनपद के थाना चिल्ला व पुलिस अधीक्षक कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आईजी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, बैरक व आवासीय भवनों का निरीक्षण किया। साथ ही रखरखाव के संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा और थानाध्यक्ष चिल्ला वीर प्रताप सिंह को निर्देशित किया। आईजी के सत्यनारायण द्वारा थाना परिसर में निर्माणाधीन विवेचना कक्ष और आरक्षियों के लिए बन रहे हॉस्टल/बैरक के निर्माण कार्य की प्रगति देखी गई और संबंधित को कार्य की गुणवत्ता और समय सीमा का ध्यान रखते हुए कार्य पूर्ण कराने को कहा गया।

उन्होंने थाना परिसर में खडे़ माल मुकदमाती वाहनों के जल्द से जल्द निस्तारण कराए जाने हेतु संबंधित को निर्देश दिए। इसके पश्चात थाना कार्यालय के मालखाने का निरीक्षण किया गया अनावश्यक रूप से लंबित मामलों के निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए और कृत कार्यवाही से अवगत कराने के लिए कहा गया। थाना कार्यालय में अभिलेखों को मिलान कराकर अभिलेख रजिस्टर के रखरखाव के संबंध में थाने के हेड मुहर्रिर व आरक्षी मुहर्रिर को आवश्यक निर्देश दिए गए। महिला आरक्षी प्रगति कटियार को उसके अच्छे कार्यों के लिए आईजी ने उसे पुरस्कृत किया। साथ ही थाना परिसर में समस्त अधिकारी व कर्मचारीगणों का एक सैनिक सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें आईजी ने उनकी समस्याओं के बारे पूछा तथा उनके निस्तारण के लिए संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। सभी बीट आरक्षियों को ग्राम सचिवालय के बारे में अवगत कराया गया तथा अपने लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य अधिकारीगण जो वहां जाते है के साथ संयुक्त रूप से जनता की समस्याओं के निस्तारण के लिए निर्देशित किया। थाना प्रभारी को सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास रजिस्टर, कंप्यूटर पर बनाए जाने, एवीएम त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव रजिस्टर को अपडेट करने के आदेश दिए। थाने के मालखाने का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया। आईजी ने महिला हेल्प डेस्क में तैनात महिला आरक्षी को पुरस्कृत किया।

आईजी के सत्यनारायण ने थाना निरीक्षण के बाद एसपी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आकिंक शाखा, प्रधान लिपिल शाखा, बड़ी पेशी, सीओ पेशी एवं अन्य सभी कार्यालयों के अभिलेखों का बारीकी से चेक किया। वहीं उनमें पाई गई कमियों को तत्काल सुधार करने के लिए सभी शाखा प्रभारियों को निर्देश दिए। साथ ही विगत दिनों ट्रक लूट के मामले का सफलतापूर्वक अनावरण करने वाली टीम में शामिल एसओजी में तैनात उपनिरीक्षक मयंक चंदेल, मंडी समिति चौकी प्रभारी कौशल सिंह, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, नितेश समाधिया को आईजी ने नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया साथ ही पर्वेक्षण अधिकारी सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया। एसपी अभिनंदन एवं एएसपी महेंद्र सिंह चौहान को भी आईजी शाबाशी देने में नहीं चूके।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
