- विनोद मिश्रा
बांदा। गांवों में गांजा की तस्करी करने वाले पांच तस्करों को पैलानी एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा पकड़ा गया है। जिनके कब्जे से 14 किलो से अधिक गांजा व एक मोटर साइकिल भी मिली है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने अभियुक्तों को जेल भेज दिया है।

पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल एवं एसओजी टीम को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के ककनारे बाबा पुल के पास कुछ गांजा तस्कर खड़े हुए है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर द्वारा बताई जगह पर जा पहुंची। जहां मौजूद अभियुक्त मोहित सिंह पुत्र प्रतिपाल सिंह, मनीष सिंह पुत्र रामनरेश, शशांक शेखर सिंह चंदेल पुत्र शिवचरन चंदेल, नौशाद पुत्र कल्लू खां, प्रमोद गिरि पुत्र स्व. भूरा गिरि निवासीगण कस्बा पैलानी थाना पैलानी को धर दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 14 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा सहित एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करते हुए उन्हें डॉक्टरी परीक्षण के बाद जेल भेज दिया है।

क्षेत्राधिकारी सदर सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त पिछले काफी समय से गांव-गांव गांजे की सप्लाई कर रहे थे। जिसकी सूचनाएं भी मिल रहीं थी। सूचना के पश्चात एसपी अभिनंदन के द्वारा एसओजी व स्थानीय थाने की पुलिस संयुक्त टीम तस्करों को पकड़ने के लिए गठित की गई। जिन्हें टीम द्वारा धर दबोचा गया। गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक मयंक चंदेल, आरक्षी भूपेंद्र सिंह, नितिश समाधिया, शैलेंद्र कुमार, सत्यम गुर्जर, चौकी प्रभारी खप्टिहाकला उपनिरीक्षक ओमप्रकाश द्विवेदी, धीरेंद्र कुमार पांडेय, मुख्य आरक्षी कृष्णमोहन सिंह, आरक्षी सुखबीर सिंह, दीपक पाठक, अनुज यादव, कार्तिक राजपूत, योगेंद्र कुमार व महिला आरक्षी बबली आदि शामिल रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
