City News Uttar Pradesh
लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चट मंगनी और पट ब्याह में महोबा के युवक से ठगी हुई। लुटेरी दुल्हन नकदी और जेवरात लेकर बीच रास्ते से परिजनों के साथ रफूचक्कर हो गई। पीड़ित ने बिसंडा थाना में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। महोबा में तहसील कुलपहाड़ के नौगांव पोस्ट स्थित ग्राम खमा निवासी मुरारीलाल के मुताबिक, बेटे मदनपाल की शादी के लिए रिश्ता खोज रहे थे।

गांव निवासी राजेश के जरिए उसके साढ़ू हरगोविंद निवासी मसूदपुरा निवासी से मुलाकात हुई। उन्होंने चित्रकूट में रैपुरा के भौरी निवासी कौशल यादव से मुलाकात कराई। कौशल यादव ने बेटे की शादी कराने का वादा किया। लड़की दिखाने के लिए भरतकूप बुलाया। वहां एक परिवार की दो लड़कियां दिखाईं। लेकिन दोनों में एक भी लड़की पसंद नहीं आई।

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Looter Bride: Bride absconded with money and jewelery after matchmaking, groom filed a report

इस पर दूसरे दिन दो और लड़कियां दिखाने को कहा। दूसरे दिन अतर्रा बुलाया। वहां से कौशल के साथ पारा गांव गए। पारा गांव स्थित सुशील के घर ले गया। वहां दो लड़कियां 24 वर्षीय काजल और 21 वर्षीय पूजा को दिखाया। काजल पसंद आई। एक माह बाद शादी की बात कही तो कौशल बोला- इतने दिन नहीं रुकेंगे। आज ही शादी करनी होगी। शादी में जेवर और कपड़े आदि खरीदने के लिए 50 हजार रुपए मांगे। कौशल की बात पर यकीन कर 50 हजार रुपये दे दिए। दिन में ही एक-दूसरे को वरमाला पहना शादी हुई। उसी दिन विदाई भी हो गई।

add
मुरारीलाल के मुताबिक, शादी बौद्ध धर्म के अनुसार कराई गई थी। उसी दिन विदाई में दुल्हन के साथ उसकी छोटी बहन पूजा और चाचा सुशील ने साथ चलकर घर देखने की बात कही। इसपर मुरारीलाल और उनका बेटा राजी हो गया। सभी ऑटो से अतर्रा के लिए सवार हुए। बीच रास्ते में सुशील ने कहा कि पूजा के लिए कपड़े खरीद दो। इस पर रास्ते में मार्केट खरीददारी के उतरे। दुल्हन काजल और पूजा एक दुकान से दूसरी दुकान कपड़े देखने के बहाने खरीदारी करते हुए मार्केट से रफूचक्कर हो गईं।

लुटेरी दुल्हन: चट मंगनी-पट ब्याह के बाद दुल्हन पैसे-जेवर लेकर हुई फरार, दूल्हे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Looter Bride: Bride absconded with money and jewelery after matchmaking, groom filed a report

जब काजल और पूजा कहीं दिखाई नहीं दीं तो उसका चाचा सुशील खोजने लगा। दोनों को खोजने में सुशील भी आंखों से ओझल हो गया। ठगी का अहसास होने पर मुरारीलाल और उनका बेटा पारा गांव पहुंचा। वहां सुशील, काजल और पूजा में कोई भी नहीं मिला। जानकारी जुटाने पर पता चला कि उक्त आरोपित कई लोगों को शादी के बहाने ठग चुके हैं। पीड़ित की तहरीर पर कौशल यादव, सुशील, काजल और पूजा के खिलाफ ठगी और विश्वास हनन की रिपोर्ट दर्ज हुई है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चेकिंग के दौरान असलहे और कारतूस समेत दो गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत नें किया अपने नये चुनाव कार्यालय का उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक का मामला : डीजी जेल नें दिये जांच के आदेश !

दूल्हे ने वायरल की युवती की अश्लील फोटो: स्कार्पियो न देने पर प्रेमिका से शादी की धमकी

City News Uttar Pradesh

बिसंडा में गल्ला गोदाम में चौकी दार की हत्या : मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू

राजनीति: लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती अटल, चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़