City News Uttar Pradesh
बैंक में गबन की जांच क्या हुई प्रभावित : 5 करोड़ 54 लाख का गबन 30 लाख पर कैसे आई ?
उत्तर प्रदेश

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

हमीरपुर। जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की राठ शाखा में 54 लाख से अधिक के गबन का मामला सामने आया है। वरिष्ठ शाखा प्रबंधन के प्रार्थनापत्र पर तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पनवाड़ी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में जितेंद्र कुमार गौतम वरिष्ठ शाखा प्रबंधक हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में 54 लाख का गबन, तत्कालीन ऑपरेशन इंचार्ज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, तीन महीने पहले भी हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन
Hamirpur’: embezzlement of 54 lakhs in Bank of Baroda, report filed against the then operation incharge

उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि कानपुर के बी-97 बर्रा 8 निवासी विनय सचान शाखा में आपरेशन इंचार्ज थे। आरोप है विनय ने बैंक के कई धाताधारकों की एफडीआर अनाधिकृत तरीके से दूसरे खातों में ट्रांसफर कर दी। जानकारी होने पर तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज गिरि ने करीब 54 लाख, 22 हजार, 20041 रुपये गबन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी थी।
मामले की जांच के दौरान आपरेशन इंचार्ज का फतेहपुर शाखा में स्थानांतरण हो गया। जांच में मामला सही पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया था। एसपी के आदेश पर कोतवाली में विनय सचान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीओ पीके सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

add
– तीन महीने पहले हुआ था डेढ़ करोड़ का गबन

जुलाई के अंतिम सप्ताह में इसी शाखा में 1 करोड़, 59 लाख, 94 हजार, 375 रुपये के गबन का मामला सामने आया था। तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज गिरी ने कैशियर सुरेंद्र राजपूत व संयुक्त प्रबंधक हंसराज त्रिपाठी के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। मुख्य आरोपी कैशियर तभी से फरार है। साढ़े तीन माह बाद 54 लाख का गबन सामने आया है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सपा में बगावत की आग: सांसद व जिलाध्यक्ष पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

Banda : भाजपा की बैठक, पंचायत चुनाव में भगवा परचम लहराने के प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र प्रभारी प्रियंका सिंह रावत ने दिए चुनावी टिप्स …

विधायक प्रकाश ने ‘शहनाई’ गूंजने की कराई व्यवस्था: ‘विकास’ की लिखी नई इबारत

City News Uttar Pradesh

गजब का अंधेर : एक इंच जमीन नहीं फिर भी पा रहे हैं किसान सम्मान निधि

Banda : वरदानी हो गये अभिशप्त, झेल रहे विरानी ! …

City News Uttar Pradesh

जल संस्थान का भ्रष्टाचार ? निकम्मेपन और प्यास की तिकड़ी से शहर में हाहाकार ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़