
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड की सियासत में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी अपनी अलग कार्यशैली के लिए “जाने” जा रहे हैं। इनका “मूलमंत्र है कि “सुबह हो या शाम, काम ही काम”। फाइलों में उलझने की बजाय ये सीधे “ग्राउंड जीरो पर उतरकर” विकास को परखते हैं।
ताजा मामला गायत्री नगर का है। विधायक प्रकाश द्विवेदी कालूकुआं चौराहे से पल्हरी बाईपास तक बन रही सड़क का निरीक्षण कर रहे थे। गिट्टी, मौरंग और तारकोल की गुणवत्ता जांची। नाप जोख करवाई।
जहां खामी दिखी, वहीं कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और इंजीनियर को तलब कर लिया। दो टूक कहा कि जनता का पैसा है, घटिया काम बर्दाश्त नहीं होगा। प्रकाश द्विवेदी की कार्यशैली के “तीन बड़े पिलर” हैं। पहला औचक निरीक्षण। दूसरा तकनीकी समझ के साथ निगरानी। तीसरा मौके पर एक्शन। इनके निरीक्षण का तरीका देखकर विभागीय अफसर भी अलर्ट रहते हैं।
क्योंकि विधायक खुद इंजीनियरिंग की समझ रखते हैं, इसलिए ठेकेदार आंकड़ों में खेल नहीं कर पाते। विधायक का कहना है कि नगर के विकास, बेहतर आवागमन और जनसुविधाओं का विस्तार ही हमारा लक्ष्य है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण निर्माण पहली प्राथमिकता है।
इसी सोच के साथ ये लगातार निर्माण साइट पर पहुंच जाते हैं। कभी नाला, कभी सड़क, कभी बिजली। “हर विभाग की कुंडली” इनके पास है। निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू, वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर दिवेदी भी मौजूद रहे। यानी विकास की मॉनिटरिंग में जनप्रतिनिधि से लेकर पालिका तक सबको साथ लेकर चल रहे हैं। यही टीम वर्क इनकी कार्यशैली को और “धार” देता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
