27 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
थाने में ऑनर किलिंग का तांडव! प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेशक्राइम समाचारबुंदेलखंड

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव: प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाट

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है जिसने “रिश्तों, समाज और कानून व्यवस्था” तीनों को “कठघरे” में खड़ा कर दिया है। जिस पिता की उंगली पकड़कर एक बेटी चलना सीखती है, उसी पिता ने थाने के भीतर अपनी बेटी के सीने में मौत का फरमान लिख दिया। प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी 19 वर्षीय शिवानी को उसके पिता ने पुलिस और परिजनों के सामने ही चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। कुछ घंटों बाद अस्पताल में उसकी सांसें हमेशा के लिए थम गईं।

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव! प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाटलोग पूछ रहे हैं क्या बेटी का अपना जीवनसाथी चुनना इतना बड़ा अपराध था कि उसे मौत की सजा दे दी गई? बदौसा थाना क्षेत्र के बरछा-बी गांव की रहने वाली 19 वर्षीय शिवानी 18 मई को अपने प्रेमी ललित के साथ घर छोड़कर चली गई थी। परिवार ने इसे अपहरण बताया और पुलिस में मामला दर्ज कराया। कई दिनों की तलाश के बाद पुलिस ने दोनों को मध्य प्रदेश के सतना जिले से बरामद कर लिया। जब दोनों को बदौसा थाने लाया गया तो मामला केवल बरामदगी का नहीं रह गया था। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि शिवानी अपने प्रेमी से विवाह कर चुकी है और उसी के साथ रहना चाहती है। यहीं से शुरू हुआ वह खूनी अध्याय, जिसने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थाने में मौजूद पिता ने बेटी को बार-बार समझाने की कोशिश की। लेकिन शिवानी अपने फैसले पर अडिग रही। उसने साफ कह दिया कि वह अपने पति के साथ ही जाएगी।

थाने में ऑनर किलिंग का तांडव! प्रेमी संग रहने की जिद पर बाप बना जल्लाद, बेटी को उतारा मौत के घाटबताया जाता है कि यह सुनते ही पिता का गुस्सा फूट  पड़ा। अचानक उसने चाकू निकाला और बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। एक वार, दूसरा वार,तीसरा वार। थाने का माहौल चीखों से गूंज उठा। पुलिसकर्मी दौड़े, लेकिन तब तक शिवानी खून से लथपथ जमीन पर गिर चुकी थी। गंभीर रूप से घायल शिवानी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज पहुंचने के कुछ समय बाद ही शिवानी ने दम तोड़ दिया। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“खबर का असर” : बालू के अवैध खनन एवं परिवहन में “इंस्पेक्टर समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज”

City News Uttar Pradesh

कानून की शिक्षा में एक समान परीक्षा हो : भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष का कानून मंत्री को पत्र

चित्रकूट मंडल के अपने ‘विधायक’ पर भाजपा की ‘निगरानी’ ! क्रास वोटिंग को लेकर ‘भाजपा एवं सपा’ में शतरंज

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा : ओवरलोड ट्रकों पर चला कार्यवाही का चाबुक, 16 ट्रक सीज …

डीएम दुर्गा शक्ति ने कंट्रोल सेंटर का किया निरीक्षण: अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिये निर्देश

प्रतिनिधि अंकित बासू का निरीक्षण “तड़का”: ‘शहर में बना चर्चा का विषय

ब्रेकिंग न्यूज़