28.2 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
सपा मुखिया अखिलेश की 'सांसद पति शिवशंकर' को 'फटकार' ! भाजपा से 'गलबहियां' नहीं बर्दाश्त ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंडविधानसभा चुनाव 2027

सपा मुखिया अखिलेश की ‘सांसद पति शिवशंकर’ को ‘फटकार’ ! भाजपा से ‘गलबहियां’ नहीं बर्दाश्त ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के “तेवर इन दिनों सख्त” हैं। बांदा में चल रहे असीमित अवैध खनन को लेकर उन्होंने अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता और सांसद कृष्णा पटेल के पति “पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल की जमकर क्लास” लगा दी ? बताते हैं की अखिलेश का गुस्सा इस कदर था कि बैठक में मौजूद सभी नेताओं की बोलती बंद हो गई ! मामला बांदा में नए जिलाध्यक्ष के चयन से जुड़ा था। इसके लिए अखिलेश ने यहां के सभी “बड़े नेताओं को लखनऊ तलब” किया था। बैठक में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल भी पहुंचे थे। “जिलाध्यक्ष पर चर्चा” से पहले ही अखिलेश ने बांदा में “बालू के अवैध खनन का मुद्दा छेड़” दिया।

सपा मुखिया अखिलेश की 'सांसद पति शिवशंकर' को 'फटकार' ! भाजपा से 'गलबहियां' नहीं बर्दाश्त ?सपा मुखिया ने तल्ख लहजे में कहा कि मैंने साफ निर्देश दिए थे कि सपा का “हर नेता अवैध खनन के खिलाफ जमीनी लड़ाई” लड़े। लेकिन एक दो को छोड़कर किसी ने कुछ नहीं किया। उल्टा मेरे संज्ञान में आया है कि “पूरे संसदीय क्षेत्र में सांसद भाजपा नेताओं के साथ गलबहियां” बनाए हुए हैं। अखिलेश का इशारा सीधे शिवशंकर सिंह पटेल की तरफ था ! उन्होंने “दो टूक” कहा कि यह बर्दाश्त के बाहर है। “अवैध खनन में सत्ता पक्ष का साथ दोगे तो पार्टी में तुम्हारी जगह नहीं है”? सूत्रों की मानें तो अखिलेश के इतना कहते ही “कमरे में सन्नाटा पसर” गया। सांसद पति शिवशंकर सिंह समेत तमाम नेताओं के चेहरों का रंग उड़ गया ! कोई सफाई देने की हिम्मत नहीं जुटा पाया।

सपा मुखिया अखिलेश की 'सांसद पति शिवशंकर' को 'फटकार' ! भाजपा से 'गलबहियां' नहीं बर्दाश्त ?अखिलेश की इस “फटकार के बाद बांदा की सियासत गरमा” गई है। अंदरखाने चर्चा है कि पार्टी मुखिया को पुख्ता इनपुट मिले हैं कि बांदा में बालू का खेल भाजपा और सपा के कुछ नेताओं की मिलीभगत से चल रहा है। अखिलेश 2027 से पहले संगठन को दागदार नहीं होने देना चाहते। अब विचारणीय यह है कि क्या इस फटकार के बाद शिवशंकर पटेल खनन माफिया से दूरी बनाएंगे? क्या बांदा सपा के नेता वाकई सड़कों पर उतरकर अवैध खनन का विरोध करेंगे? या फिर लखनऊ में मिली “फटकार” को बांदा आते आते “भूल” जाएंगे। फिलहाल इतना तय है कि अखिलेश ने बांदा को लेकर सख्त संदेश दे दिया है। रब्बा खैर करें, क्योंकि “अगली बार फटकार नहीं, सीधी कार्रवाई तय मानी” जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बालू के अवैध खनन पर संसद में गर्जना करेंगे पूर्व मुख्य मंत्री : केन खदानों का लिया जायजा !

City News Uttar Pradesh

भाजपा सरकार पर बेरोजगारी को लेकर भड़के अखिलेश यादव: बोले- “नो नौकरी, नो धंधा यूपी में सब मंदा”

City News Uttar Pradesh

निकम्मेपन की हद : बजट के लिए रोने वालों ने लौटाए सवा अरब

सूखे का संकट गहराया : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखाग्रस्त घोषित करने को दिया जोर

City News Uttar Pradesh

भाजपा के सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत स्वास्थ केंद्रों पर परीक्षण शिवरों की मची धूम

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा फैसला: आरो/एआरओ प्रारंभिक परीक्षा रद करने के आदेश, अब दोबारा होगी परीक्षा

ब्रेकिंग न्यूज़