26.5 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त

  • ब्यूरो रिपोर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में दंगाइयों और अपराधियों पर शिकंजा कसने के बाद अब योगी सरकार नशे के काले कालोबार पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर “एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स” (ANTF) का गठन किया गया है।

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त
CM Yogi constitutes Anti Narcotics Task Force (ANTF): Posters will be put up in public places

सीएम योगी ने नशे के कारोबारियों की संपत्तियां जब्त किए जाने के साथ ही उनके पोस्टर सार्वजनिक स्थानों चौराहों पर चस्पा कराने का निर्देश दिए है। काली कमाई से जुटाई गई संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अवैध शराब व मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का किया गठन: नशे का काला कारोबार करने वालों के सार्वजनिक स्थानों पर लगेंगे पोस्टर, चलेगा बुलडोजर, संपत्ति भी होगी जब्त
ADG Law and Order Prashant Kumar

एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार कहना है कि संगठित गिरोह बनाकर मादक पदार्थ व अवैध शराब की तस्करी कराने वाले वाले माफिया व अपराधियों की संपत्तियां गैंगेस्टर एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त कराई जाएंगी। एएनटीएफ प्रदेश की सीमाओं पर गोवंश की तस्करी पर भी शिकंजा कसेगी।

उन्होंने बताया कि डीजीपी मुख्यालय से एएनटीएफ की मानीटरिंग की जाएगी। एएनटीएफ के प्रभारी डीआइजी स्तर के अधिकारी होंगे, जिनके साथ दो एसपी अपरेशन व मुख्यालय भी तैनात होंगे। साथ ही मुख्यालय स्तर पर दो एएसपी व दो सीओ भी तैनात होंगे। शासन ने एएनटीएफ के पहले डीआइजी के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की प्रतिनियुक्ति से लौटे 2006 बैच के आइपीएस अधिकारी अब्दुल हमीद को तैनाती दी है। जोन/क्षेत्रीय स्तर पर नारकोटिक्स पुलिस थानों की स्थापना भी होगी। पहले चरण में बाराबंकी व गाजीपुर नोरकोटिक्स थानों थानों की स्थापना होगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी बोले- नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी बनेगी महाराणा प्रताप प्रतिमा

City News Uttar Pradesh

संजय निषाद नें कसा तंज: कांग्रेस और सपा को सत्ता में रहते हुए नहीं याद आते हैं पिछड़े

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश रिटेलर संघ की गोष्ठी में बोले: सरकार व्यापारियों, किसानों की चिंतक

City News Uttar Pradesh

पीएम पोषण योजना में ‘बड़ा घोटाला’ : बच्चों का पौष्टिक भोजन ‘जोखिम’ में, प्रशासन ने आंखें मूंदीं !

City News Uttar Pradesh

एक साल बाद खुलेगी अब मुख्तार अंसारी की बैरक : पिछले 28 मार्च को हुई थी मौत

बांदा में दिसंबर तक परिवहन सेवा से जुड़ेंगे सभी गांव,10 अक्टूबर तक मांगी गई रिपोर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़