29.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

चरखारी में तीन पत्रकारों को मिला ‘बोस स्मृति’ सम्मान: पृथक बुंदेलखंड की हुई गूंज

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चरखारी। मोती महल में शनिवार को “पत्रकारिता के पुरोधा स्व. जमुना प्रसाद बोस की स्मृति” में “भव्य सम्मान समारोह” आयोजित हुआ। स्व. गिरजा शंकर स्मृति फाउंडेशन उरई के तत्वाधान में हुए इस कार्यक्रम में “बांदा के तीन वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित” किया गया। तारा पाटकर को लाइफ टाइम अचीवमेंट, आनंद द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और संजय मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार संगठनकर्ता के “सम्मान से नवाजा” गया। “शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र” देकर उनका “अभिनंदन” किया गया।चरखारी में तीन पत्रकारों को मिला 'बोस स्मृति' सम्मान: पृथक बुंदेलखंड की हुई गूंज समारोह में हमीरपुर, महोबा, बांदा और जालौन से आए पत्रकारों और साहित्यकारों ने “बुंदेलखंड के विकास के लिए पृथक राज्य की मांग पर जोर” दिया। वक्ताओं ने कहा कि “सच्ची पत्रकारिता पूंजीपतियों के लिए नहीं, मजदूर की आवाज” बनने में है। वरिष्ठ पत्रकार अनिल शर्मा ने कहा कि “आंदोलन खड़ा करना ही पत्रकारिता” है।चरखारी में तीन पत्रकारों को मिला 'बोस स्मृति' सम्मान: पृथक बुंदेलखंड की हुई गूंज संतोष पटेरिया ने कहा कि “सम्मान का अर्थ है सम मान जो निरंतर बना” रहे। सम्मान पाकर संजय मिश्रा ने कहा कि “ईमानदार पत्रकारिता चकाचौंध से दूर रहकर भी प्रेरणा” देती है। तारा पाटकर ने कहा कि “बुंदेलखंड के साथ आजादी से अन्याय” हो रहा है और “पृथक राज्य” की लड़ाई जारी रहेगी।चरखारी में तीन पत्रकारों को मिला 'बोस स्मृति' सम्मान: पृथक बुंदेलखंड की हुई गूंज अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि “पत्रकार चाह लें तो बुंदेलखंड” लेकर रहेंगे। उन्होंने “बुंदेलखंड की माटी का कर्ज चुकाने का संकल्प दोहराया”। अमर उजाला के संपादक विजय त्रिपाठी और अमेरिका से जुड़े वरिष्ठ रेल अधिकारी अमिताभ खरे ने “वीडियो संदेश” में इस परंपरा को “नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी” बताया। कार्यक्रम में शक्तिकांत शर्मा,अशोक त्रिपाठी जीतू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति मंत्री रामकेश श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर हुये भाउक : बोले देश रहेगा ऋणी

डीएम दीपा की सख्ती काम न आई : पाईप पेयजल योजना में निर्भीकता से लापरवाही !

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें ग्रामीणों को दिया मंत्र : “स्वच्छता पर्मोधर्मः”

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग के निर्देश : रेलवे स्टेशन और बस बस्टैंड में कराई जाए कोविड जांच

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें अधिवक्ताओं की कर दी बल्ले – बल्ले: मिल गया ठिकाना

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर के लिये अंगूठा बन सकता है बाधा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़