City News Uttar Pradesh
राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस: गूँजती रही श्रीराम महिमा, शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

चित्रकूट। राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस पर भक्ति, ज्ञान और संस्कृति का अद्भुत संगम जारी रहा। देश के विभिन्न प्रदेशों के विद्वानों ने रामायण के मर्म को समझाते हुए श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

संतों, व्यासों और कथा वाचकों के भक्ति प्रवचनों के साथ रामकथा पर आधारित शास्त्रीय नृत्य, संगीत, अभिनय, रामलीला, रासलीला और कठपुतली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। गोवर्धन पूरी के शंकराचार्य अधोक्षजानंद नें धर्म औऱ अध्यात्म क़ी गूढ़ व्याख्या क़ी। कहा की राम के आदर्श अपनाने सें ही मानव का कल्याण हैं।

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

प्रयागराज के पूर्व सांसद उदयभान करवरिया ने चित्रकूट की महिमा का वर्णन किया। पंडित सनत कुमार मिश्र ने कहा कि श्रीराम को घर, घाट या मार्ग कहीं भी खोजा जा सकता है। उन्होंने दोहा उद्धृत किया “हरि व्यापक सर्वत्र समाना, प्रेम ते प्रगट होहिं मैं जाना।” पं. लक्ष्मी प्रसाद शर्मा ने रामचरित मानस में नारियों की महत्ता बताते हुए कहा कि सीता, सती, शबरी और शूर्पणखा ने रामायण की कथा को दिशा दी।

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

बांदा से पधारे रामप्रताप शुक्ल ने हनुमान जी के चरित्र और लंका गमन का वर्णन किया। डाॅ. रामलाल द्विवेदी ने कहा कि तुलसीदास ने रामचरित मानस के माध्यम से परम शांति और विश्राम का संदेश दिया। मुजफ्फरपुर के डाॅ. संजय पंकज ने इसे भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों का अद्वितीय ग्रंथ बताया।

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

प्रयागराज की सुश्री संगीता राय और वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका ने भजन एवं लोकगीत प्रस्तुत किए। वाराणसी की अंतरराष्ट्रीय भजन गायिका ने अनेक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। आकाशवाणी प्रयागराज के “रामेति इति रामः” कार्यक्रम में गीतों और भजनों से दर्शकों ने खूब आनंद लिया।

राष्ट्रीय रामायण मेला तृतीय दिवस:गूँजती रही श्रीराम महिमा: शंकराचार्य नें अध्यात्म की बहाई सरिता

समारोह का समापन “सीता स्वयंवर” नाटक की सुंदर प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार यादव, उप जिलाधिकारी सौरभ यादव, संयुक्त निदेशक पर्यटन आर.के. रावत, मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया, महामंत्री डाॅ. करूणा शंकर द्विवेदी,राजा बाबू पांडे,मनोज गर्ग सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम अमित ने ‘अफसरों’ की ‘कसी’ नकेल: ‘ढीली चाल’ पर ‘फूटा गुस्सा’ !

City News Uttar Pradesh Desk

मंत्री रामकेश बोले : योगी सरकार “तरक्की” की लिख रही नई इबारत, लाभार्थी हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल सहित 257 बंदी देंगे यूपी बोर्ड की परीक्षा: जेल अधीक्षक बनें केंद्र व्यवस्थापक

City News Uttar Pradesh

शिक्षक एमएलसी चुनाव : भाजपा नें “हारिये न हिम्मत” की तर्ज पर बनाई योजना

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें नेत्र शिविर आयोजनों का रचा इतिहास: हो रही जयकार

City News Uttar Pradesh

सपा सांसद लालजी के आवास पर पथराव का “विरोध” तेज: प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

ब्रेकिंग न्यूज़