26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश
उत्तर प्रदेश

डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में जन शिकायतों के निस्तारण और कानून-व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर सख्त तेवर दिखाए। शनिवार को कोतवाली शहर में आयोजित संपूर्ण थाना समाधान दिवस में डीएम जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने सीधे जनता से संवाद किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोग अपनी समस्याएँ लेकर पहुँचे। डीएम और एसपी ने एक-एक कर शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश

डीएम जे. रीभा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण मिलना ही चाहिए।

डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती दिखाई और अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि थाने में आने वाले प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की छवि जनता की सेवा से ही मजबूत होती है, इसलिए संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ काम किया जाए।

डीएम और एसपी का फरमान: जन शिकायतों में लापरवाही नहीं बर्दाश्त, दिए सख्त निर्देश

संपूर्ण थाना समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, बिजली, आपूर्ति, नगर निकाय और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने मौके पर ही अधिकारियों को पाबंद किया कि जनता की शिकायतों को हल्के में न लें और समाधान में कोई देरी न करें। इस अवसर पर कई शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जिससे शिकायतकर्ताओं ने राहत की सांस ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हर माह आयोजित होने वाले इस समाधान दिवस का उद्देश्य जनता को “दर-दर भटकने से मुक्ति” दिलाना है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

निदेशक प्रो.आलोक कुमार मिश्र ने डॉक्टर डे पर दिलाया संकल्प: महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक कॉलेज में लगा निःशुल्क शिविर

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश का मेरी माटी मेरा गांव बना आकर्षण का केंद्र: गूंज रहा जयकारा

City News Uttar Pradesh

उमस भरी गर्मी बनीं बीमारी का सबब : डायरिया के मरीजों का बढ़ रहा ग्राफ

City News Uttar Pradesh

Banda : तीमारदार व जिला अस्पताल स्टाफ के बीच विवाद, जमकर हुआ हंगामा ….

बांदा : डिवाइडर से कार टकराने पर एएसआइ की मौत और बेटा घायल, हरिद्वार से मध्य प्रदेश लौट रहे थे …

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया: पालिका में ऐतिहासिक होली मिलन की तैयारियां पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़