City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश की 'तथ्य-वीरता' ने तोड़ी अफवाहों की कमर: कहा की नहीं होती 'झूठ की लंबी उम्र'
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश की ‘तथ्य-वीरता’ ने तोड़ी अफवाहों की कमर: कहा की नहीं होती झूठ की लंबी उम्र

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जब झूठ की दीवारें खड़ी करने की कोशिश हो और सामने वाला जनप्रतिनिधि चुप न रहे, बल्कि तथ्यों का हथियार उठाकर हर झूठ को धराशायी कर दे तो वह केवल विधायक नहीं, जनसत्य का प्रहरी बन जाता है ! ऐसा ही नज़ारा मंगलवार को देखने को मिला जब सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर चल रही “मीडिया ट्रायल” और पूर्वनियोजित साजिशों पर खुलकर बात की और तथ्यों से प्रहार कर हर आरोप की हवा निकाल दी ! उन्होंने खुद पर लगाए गए मनगढ़ंत आरोपों पर तथ्य रूपी चाबुक चलाते हुए साजिशकर्ताओं की कलई खोल दी।

विधायक प्रकाश की 'तथ्य-वीरता' ने तोड़ी अफवाहों की कमर: कहा की नहीं होती 'झूठ की लंबी उम्र'

प्रेसवार्ता के दौरान विधायक द्विवेदी ने कहा “कुछ स्वार्थी तत्व और भाड़े की मानसिकता वाले लोग मेरी लोकप्रियता और जनसेवा से विचलित हो गए हैं। ऐसे लोग खबर के नाम पर जहर घोल रहे हैं। लेकिन मैं स्पष्ट कर दूं मेरी जवाबदेही अफवाहों के बीच नहीं, जनता के बीच है।” उन्होंने सभी तथ्यों को काग़ज़ों, वीडियो फुटेज और जनता से प्राप्त समर्थन पत्रों के ज़रिए सार्वजनिक किया। अगर मैंने वाकई एसडीएम को मारा होता, जैसा कुछ अख़बारों और चैनलों ने दिखाया, तो वीडियो कहां हैं ? आज के सोशल मीडिया युग में एक सेकेंड में वायरल हो जाता। विधायक द्विवेदी ने कहा “मुझसे वर्जन लिए बिना खबरें चलाना पत्रकारिता नहीं, एजेंडा है”। विधायक होने के नाते मेरा भी सम्मान है। भाजपा एक अनुशासित पार्टी है और मैं सुबह से शाम तक जनता के बीच रहता हूं।

विधायक प्रकाश की 'तथ्य-वीरता' ने तोड़ी अफवाहों की कमर: कहा की नहीं होती 'झूठ की लंबी उम्र'

उन्होंने मीडिया के एक वर्ग पर “पूर्वनियोजित छवि-हत्या की साजिश” का आरोप लगाते हुए कहा कि “जो मीडिया अफवाहों के साथ खड़ा है, वह लोकतंत्र का अपमान कर रहा है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका 2016 से पहले बालू व्यवसाय था, लेकिन अब उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। “आज मेरा हर क्षण जनता की सेवा को समर्पित है। लेकिन जब सच्चाई सामने लाने की कोशिश की जाती है, तो किसी न किसी झूठ के जरिए मुझे बदनाम करने का प्रयास किया जाता है।” विधायक ने स्पष्ट कहा “अब अगर कोई बिना साक्ष्य और तथ्य के झूठी खबर चलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी”। मैं चुप नहीं रहूंगा, मैं झूठ का पर्दाफाश करूंगा। जनता की उम्मीदों को अफवाहों से गिरवी नहीं रखने दूंगा। प्रकाश द्विवेदी की प्रेसवार्ता केवल जवाब नहीं थी, बल्कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधि की गरिमा और जनता की उम्मीदों की रक्षा का सशक्त उदाहरण बन गई।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम नें विद्यालय निरीक्षण में बच्चों को समझाया : पढ़ोगे लिखोगे बनोगे महान

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

News : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने आगरा की अदालत में किया समर्पण, जारी हुआ था गैर जमानती वारंट…

City News Uttar Pradesh

युवती ने फंदा लगाकर दी जान, मायके पक्ष नें लगाया हत्या का आरोप

बांदा डीएम दुर्गा शक्ति हुई राममय : फिर हुई चर्चित, तस्वीरें वायरल

City News Uttar Pradesh

पीडब्लूडी की कार्ययोजना: हर विधायक की सिफारिश पर बनेंगी 20-25 करोड़ की सड़कें

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़