24 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान
उत्तर प्रदेश

चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बीती रात एक बालक द्वारा कालवनगंज चौकी पर आकर सूचना दी गई कि, उसके पिता घर के अंदर कमरे का दरवाजा बंद करके फांसी लगाने जा रहे हैं। तत्काल संज्ञान लेते हुए चौकी प्रभारी सुधीर सिंह बालक को साथ लेकर उसके घर पहुंचे, कमरे के अंदर झांका तो देखा कि व्यक्ति संतोष बाल्मीकि पुत्र बाबूलाल निवासी मढ़िया नाका ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फंदा गले में डाला हुआ है, जो की नशे की हालत में था।

चौकी प्रभारी बने फरिश्ता : आत्महत्या करने जा रहे एक व्यक्ति की बचााई जान
Angel became in-charge of the outpost: saved the life of a person who was going to commit suicide

कालवनगंज चौकी प्रभारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए व्यक्ति को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन व्यक्ति फांसी के फंदे से उतरने को तैयार नहीं था, मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल एक आरक्षी को छत पर से कमरे के अंदर उतरने के लिए भेजा गया। आरक्षी जितेंद्र यादव द्वारा कमरे में पहुंचकर युवक को समझाते हुए नीचे उतार लिया गया।

पूछताछ करने पर मालूम हुआ कि उक्त व्यक्ति का उसकी पत्नी से वाद विवाद हो गया था, जिससे वह दुखी था। महिला तथा उसके पति को आपस में प्रेम पूर्वक बातचीत कर मसले को हल करने की सलाह दी गई तथा व्यक्ति को समझाया गया कि दोबारा आत्महत्या संबंधी विचार मन में न लाएं तथा किसी प्रकार की परेशानी होने पर पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपकी हर संभव मदद करेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा का हिस्ट्रीशीटर भाई की कार से रेकी कर करता था चोरी, कानपुर में गिरफ्तारी

City News Uttar Pradesh

बालू खदान मरौली खंड चार और छह मोदी और योगी से हैं निर्भय ! क्या प्रशासन बना धृतराष्ट ?

City News Uttar Pradesh

बांदा के किसान खरबपति बनने की ओर अग्रसर : छूआ 80 अरब का आंकडा़ !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें यदुवंशियों में लगाई ललकार : अबकी बार चार सौ पार

लोकसभा चुनाव 2024 फतह के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति: चुनावी केंद्र में होगा राम मंदिर

City News Uttar Pradesh

Banda : कृषि विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को बैंक ने दिया ड्रीम जाॅब…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़