City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कृषि विश्वविद्यालय के तीन छात्रों को बैंक ने दिया ड्रीम जाॅब…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के कृषि एवं उद्यान स्नातक छात्रों सुरजीत सिंह, उमेश कुमार और विष्णुकांत तिवारी का आईडीबीआई बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर चयन हुआ है। विश्वविद्यालय के काउंन्सिलिंग एवं प्लेसमेन्ट सेल के माध्यम से आईडीबीआई बैंक ने आनलाइन प्लेटफार्म पर 65 छात्रों का गु्रप डिस्कशन व इंटरब्यू लिया। 12 छात्रों को फाइनल इंटरव्यू के लिये बुलाया गया जिसमे से इन 3 छात्रों को यह जाब आफर की गई। इनका 08 से 10 लाख रूपये के आकर्षक पैकेज पर चयन किया गया। छात्रों की इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति डा0 यूएस गौतम ने बधाई दी एवं इनके उज्वल भविष्य की कामना की। डा. गौतम ने कहा कि यह सफलता छात्रो की कडी मेहनत तथा यहां पर शैक्षणिक महौल के वजह से प्राप्त हुआ है। डा. गौतम ने काउन्सिलिंग प्लेसमेन्ट सेल के इंचार्ज डा0 भानुप्रकाश मिश्रा, एडीशनल इंचार्ज डा0 अभिषेक कालिया व डा0 वैषाली गंगवार को बधाई दी। कृषि महाविद्यालय के डीन व कुलसचिव डा0 जी0एस0 पंवार एवं उद्यान महाविद्यालय के डीन डा0 एसवी0 द्विवेदी ने भी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई दी। काउन्सिलिंग प्लेसमेन्ट सेल के इंचार्ज डा0 भानुप्रकाश मिश्रा ने बताया कि मा0 कुलपति महोदय के निर्देशन मे वर्ष 2019 मे इस सेल का गठन किया गया था। शुरूवात से ही सेल के माध्यम से विभिन्न प्रकार के तैयारियों जैसे छात्रो मे पर्सनाल्टी डवलेपमेंट, कम्यूनिकेषन स्किल, प्रेजेन्टेशन स्किल व अन्य संबन्धित तैयारियो पर जोर दिया जाता रहा। समय समय पर विभिन्न संस्थाओ के माध्यम से तथा शैक्षणिक स्टाफ द्वारा उन्हे प्रेरणा दी जाती रही जिसका परिणाम यह रहा कि गत वर्ष क्रिस्टल क्राप प्रोटेक्षन एवं जियो लाइफ एग्रीटेक जैसी नामी एग्रोबेस्ड कम्पनियों में 55 छात्र-छात्राओं को प्रषिक्षण हेतु भिजवाया था, ताकि वे कम्पनियों की आवष्यकताआंे के मुताबिक स्वयं को प्रशिक्षित कर सकें। डा. मिश्रा ने बताया कि अभी कृषि एवं कृषि से संबन्धित कई कम्पनियों को पत्र प्रेषित किया गया है। जिससे वह यहा आकर कैम्पस सलेक्शन मे बतौर कम्पनी प्रतिभाग कर सके।


सेल के एडीषनल इंचार्ज डा0 अभिषेक कालिया ने बताया कि भविष्य मे ऐसी बहुत कम्पनियां जो यहां अध्ययनरत छात्रो चाहे वह उद्यान कृषि, वानिकी अथवा गृह विज्ञान के हो उन्हे कैम्पस सलेक्सन के माध्यम से जाब आफर करेगी। यह सिलसिला वर्ष भर चलता रहेगा। डा0 कालिया के बताया कि आने वाले समय में एक विशेष मोड्यूल के अन्तर्गत नवप्रवेशित छात्रों के पर्सनेलिटी डवलेपमंेट व संचार कुशलता पर जोर देकर कार्य किया जायेगा जिससे आने वाले समय मे उन्हे किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पडे।डा0 वैशाली गंगवार ने बताया कि कोविड 19 के वजह से इस वर्ष कई कम्पनियो से सम्पर्क स्थापित करने के बाद भी प्लेसमेंट के लिये असमर्थता जाहिर की है। भविष्य मे स्नातक एंव परास्नातक योग्यता धारण करने वाले छात्रो को और अवसर प्राप्त होगे। छात्रो की सफलता पर विश्वविद्यालय के सभी शैक्षणिक गैर शैक्षणिक छात्रो मे खुशी की लहर है एवं सभी ने सफल छात्रो तथा काउन्सिलिंग प्लेसमेन्ट सेल के अधिकारियो को बधाई दी।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल योद्धा बनें भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अशोक जीतू नें सरोवर सफाई में जड़ा चौका

City News Uttar Pradesh

बुलडोजर कांड पर बवाल तेज़: कोटेदारों ने राशन व्यवस्था ठप करने का दिया अल्टीमेटम !

City News Uttar Pradesh

दूल्हे ने वायरल की युवती की अश्लील फोटो: स्कार्पियो न देने पर प्रेमिका से शादी की धमकी

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश हर ग्राम पंचायत को बनाना चाहते आदर्श : गूंजे विकास का महोत्सव

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ने सीएम की बोलती बंद की ? तार्किक सवालों के सामने निरुत्तर?

City News Uttar Pradesh Desk

प्रतिनिधि अंकित बोले: बांदा में बनेगा ‘मंडल’ का पहला एबीसी सेंटर, कुत्तों पर कसेगी ‘लगाम’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़