City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News : विद्यार्थी परिषद ने युवा दिवस पर निकाली शोभायात्रा…

 

  • विनोद मिश्रा

प्रयागराज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले हंडिया में कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में शामिल होकर स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में बड़ी शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा रेलवे स्टेशन हंडिया से निकलकर हरिया बाजार होते हुए हरिया महाविद्यालय तक समाप्त हुई ।

इस अवसर पर मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा के काशी प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी ने शोभा यात्रा को विवेकानंद जी के एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ध्वज दिखाकर प्रारंभ किया शोभायात्रा में विद्यार्थी परिषद सहित मिशन मोदी अगेन पीएम युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे। राष्ट्रीय गीत एवं स्वामी विवेकानंद के गीत से गुंजायमान होती शोभायात्रा में भारत माता की जय ,वंदे मातरम आदि राष्ट्रवादी नारे लगते रहे। बाजार में उपलब्ध हो तमाम दुकानदारों ने एवं नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया ।शोभायात्रा में वरिष्ठ भाजपा नेता सांवर लाल भी मौजूद रहे। शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए इंजीनियर प्रणव त्रिपाठी एवं सांवरे लाल जी कार्यकर्ताओं के साथ आगे आगे रहे ।

जनसमूह ने शोभा यात्रा का जमकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री विपुल विद्यार्थी बृजेश त्रिपाठी, पवन त्रिपाठी महेश त्रिपाठी, दिलीप ज,मिथिलेश यादव, पिंकल नीरज त्रिपाठी हिमांशु त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल में दुनिया का खुलेगा पहला जल विश्वविद्यालय: पानी की होगी पढ़ाई

City News Uttar Pradesh

आयुर्वेद का ‘काला खेल’ ! ‘बैन’ दवाओं की ‘धड़ल्ले’ से बिक्री, विभाग खामोश !

City News Uttar Pradesh

बांदा में चकबंदी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

भाभी ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, कहा- पहले भी बना चुका है हवस का शिकार …

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh

भाजपा हाईकमान का फरमान: शक्ति प्रदर्शन और बयानबाजी से आएं बाज, शीर्ष नेतृत्व ने जताई कड़ी नाराजगी

ब्रेकिंग न्यूज़