25.3 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन…

 

– पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर उठाई कार्यवाही की मांग

  • विनोद मिश्रा

बांदा।  पीली कोठी पावर हाउस में उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की केन्द्रीय कमेटी के आहवान पर कर्मचारियों के पन्द्रह सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के समस्त संविदा/नियमित बिजली कर्मचारियों ने प्रथम चरण में एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता बिजली कर्मचारी संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष रामेश्वर यादव ने की। कार्यक्रम में अध्यक्ष पावर कारपोेरेशन लिमिटेड लखनऊ को सम्बोधित पन्द्रह सूत्रीय ज्ञापन अधिशाषी अभियन्ता विद्युत नगरीय वितरण खण्ड बांदा को सौंपा गया।


सभा को सम्बोधित करते हुये दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि बिजली विभाग में कार्यरत समस्त संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना सरकार की भांति नियमित किया जाये। जब तक कर्मचारियों को नियमित नही किया जाता तब तक सीधे विभागीय भुगतान कर कमीशनखोरी पर रोक लगाई जाये। सभा को सम्बोधितकरते हुये जोनल मंत्री आनन्द पाल ने कहा कि अवर अभियन्ताओं की ही भांति तकनीकी कर्मचारियों को गे्रड 4200 किया जाये। प्रथम समयबद्ध वेतनमान अवर अभियन्ता का दिया जाये एवं समय समय पर तकनीकी कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर पूर्ण पारदर्शिता के साथ विभागीय पदोन्नति की जाये। सभा को सम्बोधित करते हुये खण्डीय मंत्री अमरेश पाल ने कहा कि 2007 से वर्तमान तक के संविदा कर्मचारियों के ईपीएफ में घोटाले की सीबीआई जांच कराई जाये एवं दोषियों पर उचित कार्यवाही करते हुये अल्प वेतन भोगी संविदा कर्मियों के ईपीएफ का भुगतान किया जाये। इस दौरान मोहनलाल राजपूत, रामलाल पाल, प्रदीप कुमार, श्यामबहादुर पाल, पवन कुमार, सुरेश सिंह, संजय, मनोज, प्रेम विश्वकर्मा, महेन्द्र, अरूण कुमार, मयंक पटेल, अशोक यादव, कृष्ण कुमार, ओमप्रकाश विनय, सुमित, पप्पू रजा, कमाल अहमद, रमजान अली, रामेश्वर, हरीलाल, रवीन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बाप रे बाप : खनिज विभाग के आगे साढ़े तीन अरब का सवाल ! …

बांदा : मायके में रह रही बेवा महिला फंदे से मिली लटकी, परिजन ने जताई लूट कर हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

मंत्री रामकेश द्वारा दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन: युवाओं को खेलों में भाग लेने की दी प्रेरणा

City News Uttar Pradesh

महोबा: फेसबुक स्टेटस पर अपलोड किया सुसाइड नोट, फिर रेलवे ट्रैक पर कटकर दे दी जान

City News Uttar Pradesh

नवीन कुमार पाण्डेय “डॉक्टर आफ फिलॉस्फी” उपाधि से हुए सम्मानित

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश नें बताया : बुंदेलखंड के बांधों में तैरेंगे सोलर पैनल, बनेगी बिजली

ब्रेकिंग न्यूज़