City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जनता का पेयजल संकट दूर करने राज्यमंत्री रामकेश निषाद शनिवार की सुबह मोटरसाइकिल से स्वराज कालोनी मुहल्ले पहुंचे। वहां पर दर्जनों महिला और पुरुषों ने पानी की समस्या को बताया। कहा कि पिछले एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है।इससे एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Minister of State for Jal Shakti heard the drinking water problem by bike, severely reprimanded the officials

सूचना के बावजूद जल संस्थान के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे । इस पर राज्यमंत्री ने मौके पर जल संस्थान के अधिकारी को बुलाया और पानी संकट पर कड़ी फटकार लगाई। जल्द पानी संकट दूर करने के निर्देश दिए। कहा कि पेयजल समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जल शक्ति राज्यमंत्री बाइक से पहुंच सुनीं पेयजल समस्या, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
Minister of State for Jal Shakti heard the drinking water problem by bike, severely reprimanded the officials

शहर के स्वराज कालोनी गली नंबर तीन और अन्य गलियों में इन दिनों पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जबरदस्त पानी संकट हैं। लोगों को एक-एक बाल्टी पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

प्रवासी मजदूर की बेटी ने की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

City News Uttar Pradesh

मुखिया चले मतदान की ओर : कार्यशाला का हुआ आयोजन, वाॅक फार रन के तहत पैदल मार्च

City News Uttar Pradesh

कर्ज और मर्ज से परेशान किसान ने तमंचे से गोली मारकर की आत्महत्या

City News Uttar Pradesh

स्वास्थ्य व्यवस्था का ‘नंगा’ भ्रष्टाचार: लॉन्ड्री बनी शोपीस, ठेकेदार और अधिकारी ‘मालामाल’

City News Uttar Pradesh

भाई ने पूछा मेरी बहन कहां है- नहीं बताया तो मार दी गोली, चचेरे भाई ने पिता और चाचा के साथ मिलकर की घटना

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी बोले: चार जून के बाद माफिया मुक्त राज्य घोषित होगा यूपी, इन लोगों की संपत्ति होगी जब्त

ब्रेकिंग न्यूज़