City News Uttar Pradesh
मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, हमसे पंगा मत लेना, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश

मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, हमसे पंगा मत लेना, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

 

चित्रकूट। मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, दो चार मर भी जाएंगे तो फर्क नहीं पड़ता है… उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सोशल मीडिया पर शनिवार को वायरल एक ऑडियो ने प्रशासन में हडकंप मचा दिया। एक ट्रक संचालक ने तहबाजारी मांगने पर ठेकेदार के कर्मचारियों को फोन पर धौंस-धमकी देते हुए खुद को मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताया। उसने धमकाते हुए कहा कि उसकी तीन गाडियां चल रही हैं, उनको मत रुकवाना। हमसे पंगा लेना महंगा पड़ेगा। शनिवार को वायरल होने वाले ऑडियो को एसपी अतुल शर्मा ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने इसकी जांच एएसपी शैलेंद्र कुमार राय को सौंपी है।

– वायरल ऑडियो में खुद को बताया पावरफुल भाजपाई

इंटरनेट मीडिया के सोशल प्लेटफार्म वाट्सएप और फेसबुक में करीब वायरल ऑडियो 5.46 मिनट का है, जिसमें एक शख्स खुद को सीएम के सुरक्षा अधिकारी का भतीजा बताते हुए जिला पंचायत के तहबाजारी ठेकेदार के कर्मचारियों से बातचीत कर रहा है। कोई गाड़ी रुकवाए, तो सीधे चढ़ा देना। उसने कर्मचारी से कहा कि यहां के अधिकारी उसे अच्छी तरह से जानते हैं। उसकी तीन गाड़ियां चल रही हैं, जिनसे यहां से लेकर प्रयागराज तक कोई एंट्री नहीं ली जाती है।

मैं मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी का भतीजा, हमसे पंगा मत लेना, गाड़ी रोकी तो चालक से बोल दूंगा चढ़ा दो, एसपी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
I am the nephew of the Chief Security Officer of the Chief Minister, don’t mess with us, if the car is stopped

जिला पंचायत अध्यक्ष का जिक्र करते हुए धमकाया कि उसको उन लोगों ने ही बनवाया है। कर्मचारी ने जब कहा कि वह ठेकेदार से बात कराएंगे, तो उस शख्स ने स्पष्ट तौर बोला कि वह किसी से बात नहीं करेगा। उसने अपने चालकों से कह दिया है कि अगर कोई गाड़ी रुकवाए, तो सीधे चढ़ा देना। दो-चार अगर मर भी गए, तो उनका कुछ होने वाला नहीं है। वायरल ऑडियो में खुद को पावर फुल भाजपाई बताते हुए कर्मचारी को धमकाते हुए कहा कि अगर उससे पंगा लिया, तो ठेकेदारी नहीं चल पाएगी।

– पुलिस अधीक्षक ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

चित्रकूट में वायरल आडियो ने खलबली मचा दी है और चर्चा का विषय बना है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच एएसपी को सौंपी गई है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि ऑडियो में एक ट्रक संचालक है। जांच रिपोर्ट मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

देवेंद्र हत्या कांड का नहीं हुआ पर्दाफाश : दस दिन बाद भी अंधकार में पुलिस

विवादों के चलते बांदा के तीस गांवों में चकबंदी प्रक्रिया अधूरी: बढ़ रहे झगड़े

City News Uttar Pradesh

किसानों का फूटा गुस्सा : खाद को लेकर मचा हो-हल्ला, जाम किया हाइवे

City News Uttar Pradesh

भविष्य की नींव: नवाचार और मेहनत से चमकते सरकारी स्कूल, शिक्षकों ने बदली तस्वीर”

बैंकों में पहुंचे एसपी अभिनंदन : खतरा देख लगाई फटकार, मची अफरा तफरी

City News Uttar Pradesh

News : अनुशासन छात्र जीवन की सफलता का मूल मंत्र : इंजीनियर प्रणव…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़