26.2 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

खुशखबरी : बांदा मेडिकल कालेज में लगेगी कोरोना जांच की आधुनिक मशीन, एमपी को भी मिलेगा लाभ।

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। शासन स्तर पर कोरोना जांचों का प्रतिशत लगातार कोशिशें हो रही हैं, इसी क्रम में बांदा राजकीय मेडिकल कालेज मेंजल्द ही एक नई आरटीपीसी आरमशीन लग जायेगी।इस मशीन की लागत 18 लाख रुपये होगी। इसके लग जानें के बाद प्रतिदिन लगभग साढ़े तीन लाख जांचे होगी। मंडल के चारों जिलों के अलावा अन्य जिलों एंव मध्य प्रदेश के सीमावर्ती जिलों क़ो भी लाभ मिलेगा।


कोरोना संक्रमण फैलाव के समय शुरू में राजकीय मेडिकल कॉलेज नरैनी रोड समेत जनपद में कहीं भी आरटीपीसीआर (रियल टाइम पॉली मरेज चैन रियेक्शन) जांचों की सुविधा नहीं थी। इससे कोरोना की सही पुष्टि के लिए सैंपलों को लखनऊ व झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा जाता था। वहां से जांच की रिपोर्ट आने में 5 से 7 दिन तक समय लगता था। लेकिन बीएसएल टू लैब बनने के बाद यहां आरपीसीआर जांचें होना शुरू हो गई थीं। एक मशीन में एक बार में 90 सैंपलों की जांच होती है। जिसमें करीब दो से तीन घंटे का समय लगता है। रोजाना करीब डेढ़ से दो हजार अभी जांचे ही हो पा रही हैं।

जांचों का प्रतिशत और बढ़ाने के शासन के निर्देश को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने उनसे एक और आरटीपीसीआर मशीन लगाए जाने की पिछले माह मांग की थी। जिसमें चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक की ओर से मशीन लगवाने की स्वीकृति दी है। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन की ओर से नई मशीन के लिए टेंडर कराए गए हैं। दो मशीनों के लैब में लगने से जांचों का दायरा और बढ़ जाएगा। इससे चित्रकूट धाम मंडल के महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट व बांदा जनपदों के मरीजों को जहां जांचों का लाभ मिलेगा वहीं आसपास के अन्य जनपदों व जनपद की सीमाओं से सटे छतरपुर व पन्ना मध्यप्रदेश की भी जांचे हो सकेंगी।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार कब करा पायेंगे हमारे सरकार

बांदा में चकबंदी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप : रिपोर्ट के बाद डाक्टरों के पैनल द्वारा परीक्षण

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनन्द रहें सतर्क : आस्तीन के सांप खेल रहें हैं, चुम्मा-चुम्मा !

City News Uttar Pradesh

जयराम बछेऊरा का कमाल : दीवारी नृत्य में भांजी लाठी, दर्शक आश्चर्य चकित …

City News Uttar Pradesh

यूपी: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा, सपा की विधानसभा में मजबूत विपक्ष देने की तैयारी

ब्रेकिंग न्यूज़