- विनोद मिश्रा
बांदा। रेलवे पटरी किनारे जिस अज्ञात अधेड़ का शव पड़ा मिला था उसके पुत्र ने शव की पहचान की है। आरोप लगाया कि रंजिश के चलते पड़ोसियों पर हत्या करने की आशंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि अभी तक शव गायब एक हाथ अभी तक नहीं मिला है।

गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम छिबांव रेलवे फाटक से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पटरी किनारे मंगलवार रात गैंगमैनों को 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला था। जिसका सिर कुचला होने के साथ दाहिना हाथ गायब था। पुलिस अभी तक गायब हाथ की तलाश नहीं कर पाई है। जबकि मृतक के बेटे अतर्रा के उतरीपुरवा निवासी सुरेश ने गुरुवार दोपहर खुरहंड चौकी जाकर कपड़े व फोटो देखकर शव की पहचान अपने पिता सेवानंद रैदास के रूप में की है। उसने पुलिस को बताया कि पिता ने दो शादी की थीं। जब वह पांच वर्ष का था। उसकी मां तुलसनियां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता ने तीसरी शादी नहीं की थी। ढाई बीघा जमीन बटाई लेने के साथ वह मजदूरी करते थे। सप्ताह भर पहले पड़ोसी युवक शराब पीकर उसे व घर के लोगों को गाली दे रहा था। जिसमें उसने काट डालने की धमकी दी थी। पिता आठ जून की रात करीब आठ बजे से लापता हो गए थे। वह फोन व रिश्तेदारियों में फोन कर खोजबीन करता रहा है। रंजिश के चलते पड़ोसी पर हत्या करने की आंशका लग रही है। एसआइ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
