28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी
उत्तर प्रदेश

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। कताई मिल से लेकर मवई तक लगभग 80 हेक्टेयर क्षेत्र में बांदा में नया शहर बसाने की तैयारी को अंतिम रूप दे दिया गया। यह निर्णय मंडलायुक्त की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक की बैठक में लिया गया। शहरी विस्तार से जुड़े अहम फैसले लिए गए। बैठक में महायोजना 2021 पर शासकीय समिति द्वारा दिए गए सुझावों को समायोजित करते हुए इसे शासन को स्वीकृति के लिए प्रेषित करने का निर्देश दिया गया। इस योजना से बांदा के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत कताई मिल से मवाई बुजुर्ग, महोखर क्षेत्र में 35 सेक्टर भूमि पर टाउनशिप विकसित करने की योजना को और विस्तार देने का निर्णय लिया गया। प्राधिकरण ने इस क्षेत्र से सटी 54.229 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि खरीदने की अनुमति प्रदान की है। इस निर्णय से शहरी क्षेत्र में तेजी से विकास होगा।

कताई मिल मवई इलाका बांदा का होगा नया शहर: विकास प्राधिकरण की बैठक में हुई मंजूरी

बैठक में हरित पट्टी, पार्क और खुले स्थानों के भूमि उपयोग परिवर्तन से पहले पर्यावरणीय शमन की प्रक्रिया अपनाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। यह कदम पर्यावरण संतुलन बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। बैठक में डीएम नगेंद्र प्रताप, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव, अपर जिलाधिकारी वित्तीय राजस्व राजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट संदीप अकेला, लेखाधिकारी विनोद कुमार, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता, विद्युत सहायक नियोजन झांसी के प्रतिनिधि और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सर्दी का कहर: बच्चों की ओपीडी में लगी भीड़, कोल्ड डायरिया ने बढ़ाई चिंता, हालात गंभीर !

City News Uttar Pradesh

वन विभाग का आरा मशीन संचालक के यहां छापा: सागौन की लकड़िया हुई बरामद, तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

जल प्रलय की ओर बढ़ रही केन का जल स्तर घटना शुरू: 50 से अधिक गांव थे प्रभावित

युवती का कमरे में फंदे से लटकता मिला शव, छोटी बहन की शादी की बात चलने से रहती थी गुमसुम

पूर्व विधायक दलजीत सिंह के अनिल सिंह बनें चुनावी सारथी !

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर ‘सदन में गरजे’ तो मचा ‘हंगामा’: नियम 51 के तहत ‘दागे सवाल’

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़