24.2 C
Lucknow
October 15, 2026
City News Uttar Pradesh
बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के महोबा रोड पर स्‍थ‍ित बांदा की व‍िश‍िष्ट मंडी बेमकसद साबित हो रही है। यहां न तो आढ़ती हैं और न ही किसान आते हैं। घनघोर सन्नाटे का आलम पसरा रहता है।

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

इस मंडी स्‍थल निर्माण की शुरुआत 2015 में हुई थी। लगभग 64 करोड़ की लागत से बनी इस मंडी के आसपास लगभग 35 गांव हैं। लेकिन मंडी में खरीद न के बराबर होती है। मंडी में चारों ओर गोबर का ढेर है। बीच में इसे अस्थायी गोशाला भी बना द‍िया गया था। हालांक‍ि मंडी में एक बैनर लगा है, ज‍िसके अनुसान यहां ज्‍वार,धान की खरीद होती है। पर यहां क‍िसान क्‍यों नहीं पहुंच रहे हैं? यह अहम सवाल है।

बुंदेलखंड पैकेज से बनी करोड़ों की बांदा मंडी को वर्षों से क‍िसानों का इंतजार

किसानों का कहना है की हमारे इस क्षेत्र में ज्‍यादातर मटर और चने की खेती होती है। कुछ लोग धान,गेहूं लगाते भी हैं तो वह उनके खाने के लिए ही होता है। अब खरीद वाली उपज होगी ही नहीं तो क‍िसान उसे मंडी में बेचेगा कैसे। यही वजह है क‍ि ये मंडी हमारे क‍िसी काम की नहीं है क‍िसानों के न आने की वजह यह है क‍ि यहां आढ़ती नहीं हैं। उनके दुकानें तो हैं। लेक‍िन उनके आवंटन के लिए कोई अब तक आया ही नहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

किसानों की बढ़ गई है चिंता : दलहनी फसलों पर पाला का बढ़ गया खतरा

City News Uttar Pradesh

कोतवाल और दारोगा के बीच चले लात -घूंसे, चटकी लाठियां ! दरोगा हुआ निलंबित !

City News Uttar Pradesh

Banda- जाड़े का मौसम अन्ना पशुओं के लिए कही बन न जाये मौतों का परवाना !

जल शक्ति मंत्री रामकेश का अनोखा जनता दरबार: “आम के आम गुठिलियों के दाम” !

City News Uttar Pradesh

डीएम आनंद ही सुलझा पायेंगे केंद्रीय विद्यालय की उलझी गुत्थी …

Banda : मृत पक्षी से गांव में सनसनी, प्रशासन पहुंचा मौके पर…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़