- विनोद मिश्रा
बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की भाजपा लोकसभा चुनाव में चार सौ पार का चुनावी इतिहास रचेगी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद शुक्रवार को मॉर्डन गेस्ट हाउस महोखर में आयोजित पंचायत जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहें थे।

इस कार्यक्रम में बांदा एवं हमीरपुर संसदीय सीट से प्रत्याशी क्रमशःआरके पटेल एवं पुष्पेन्द्र सिंह भी उपस्थित थे। जल शक्ति राज्य मंत्री निषाद नें कहा की की बांदा एवं चित्रकूट से हमारे प्रत्याशी पांच -पांच लाख वोटों से विजयी होंगे। इस जीत का आभास जन – मन एवं कार्यकर्ताओं में गजब के उत्साह से महसूस होने लगा है।

उन्होंने अपील किया की मोदी एवं योगी के जनकल्याणकारी कार्यों को जनता-जनार्दन तक ले जायें। उन्हें समझाये और भाजपा को ऐतिहासिक जीत के लिये उत्साह वर्धन करें।

कहा की जनता-जनार्दन के आशीर्वाद व कार्यकर्ताओं की मेहनत से अबकी बार 400 पार’ के संकल्प की सिद्धि अवश्य प्राप्त होगी। इस अवसर पर दोनोँ प्रत्याशी भी उत्साह से लबरेज नजर आये।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
